बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

जिले में चर्चा का दौर: गोपनीय विवेचना का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

27 Oct 2026

जिले में चर्चा का दौर: गोपनीय विवेचना का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

बलौदाबाजार। जिले में नशीले पदार्थ गांजा प्रकरण से जुड़ी पुलिस की कथित गोपनीय विवेचना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान तैयार किया गया वीडियो आखिर बाहरी व्यक्ति तक कैसे पहुंचा और सोशल मीडिया पर कैसे वायरल हुआ?

बताया जा रहा है कि मामला गांजा जब्ती के बाद की जा रही विवेचना से संबंधित है। विवेचना के दौरान गवाहों की मौजूदगी में जब्ती एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई का वीडियो रिकॉर्ड कर प्रमाण के रूप में संकलित किया जाता है। ऐसे में संबंधित वीडियो के सार्वजनिक होने से विवेचना की गोपनीयता और गवाहों की पहचान उजागर होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर किस माध्यम से पहुंचा और इसे वायरल करने वाले व्यक्ति को यह वीडियो कैसे प्राप्त हुआ, इसको लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, पुलिसकर्मी और वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के बीच किसी विशेष संबंध की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

मामले में उच्च पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वीडियो वायरल होने के स्रोत अथवा इसके संबंध में किसी विभागीय कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

अब सवाल यह है कि यदि वीडियो वास्तव में पुलिस की गोपनीय विवेचना का हिस्सा है, तो वह बाहर कैसे पहुंचा? इसकी निष्पक्ष जांच से ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।