बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

जिले में आंगन मिलन सेवा की शुरुआत, राजस्व मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन को किया सम्मानित

25 Sep 2026

"सेवा संकल्प अभियान"

जिले में आंगन मिलन सेवा की शुरुआत, राजस्व मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन को किया सम्मानित


बलौदाबाजार l सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में 25 सितम्बर को ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम आगामी 7 अक्टूबर तक अलग अलग आंगनबड़ी केंद्रों मे आयोजित होग़ा। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित अंगाबाड़ी केन्द्र मे आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी,कार्यकर्त्ता,सहायिका,मितानिन एवं माताओ को सम्मानित किया। इसके साथ ही बच्चों को कई तरह के खिलोने भी वितरित किया।

इस दौरान महतारी वंदन योजना एवं पीएम आवास योजना के हितग्राहियों ने अपने अनुभव भी साझा किया कि महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपए से उनके जीवन मे क्या बदलाव आया। पीएम आवास से पक्का मकान बनने से बारिश मे पानी टपकने से मुक्ति मिली।

आंगनबाड़ी केंद्रों को रंगोली, आकर्षक सजावट एवं स्थानीय परिवेश से जुड़ी सामग्री से सजाया गया था। केंद्रों में स्वस्थ एवं पौष्टिक थाली के साथ-साथ स्थानीय व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं एवं महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।


आंगन मिलन के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए गीत, कविता, गिनती, एबीसीडी, खेल एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की गईं। छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों से केंद्रों में उत्साह और उमंग बना रहा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल,कलेक्टर कुलदीप शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन,जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी,जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहु, नगर पालिका उपाध्यक्ष जीतेन्द्र महले,जनपद उपाध्यक्ष सुमन वर्मा,सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या मे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, एवं माताएं उपस्थित रहे।