बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

जिले मे एनएच 130 बी का फोर लेन निर्माण कार्य शीघ्र होग़ा शुरू,कलेक्टर ने अधिकारियो की बैठक लेकर दिये जरुरी निर्देश

22 Aug 2026

जिले मे एनएच 130 बी का फोर लेन निर्माण कार्य शीघ्र होग़ा शुरू,कलेक्टर ने  अधिकारियो की बैठक लेकर दिये जरुरी निर्देश

बलौदाबाजार l जिले में आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 130 बी के चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शुक्रवार को वन, राजस्व एवं लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर इस परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सर्वे सहित अन्य प्रारंभिक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि जिले में एनएच 130 बी की सीमा ग्राम खरतोरा से शुरू होकर सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिला सीमा तक विस्तारित है। सड़क चौड़ीकरण के तहत प्रभावित होने वाले गांवों के खसरा नंबरों का प्रकाशन पहले ही राजपत्र  में किया जा चुका है।उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि राजपत्र में प्रकाशित प्रभावित खसरा जमीनों के भू-अर्जन हेतु सर्वे का कार्य अविलंब प्रारंभ करें। उन्होंने वन विभाग को सड़क के दोनों ओर स्थित पेड़ों का त्वरित सर्वे करने की जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देशित किया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान केवल अति-आवश्यक होने पर ही पेड़ों की कटाई की जाए, ताकि पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचे।


गौरतलब है कि रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ जिले से गुजरने वाली राष्ट्रीय राज मार्ग 130 बी में विभिन्न भारी उद्योगों की स्थापना की गई है। इसमें बलौदाबाजार में  सबसे अधिक सीमेन्ट उद्योग स्थापित किया गया है। इन उद्योगों की स्थापना से टू लेन सड़क पर भारी परिवहन का दबाव बना रहता है। सुगम अवगमन हेतु राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा की पहल पर एन एच.130 बी टू लेन को फोर लेन में उन्नयन हेतु प्रस्ताव रखा गया था। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री द्वारा  तीन चरणों में 2146 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। जिले मे इस सड़क का करीब 85 किलोमीटर लम्बाई को 4 लेन किया जाएगा।

बैठक मे वनमण्डलाधिकारी पंकज कमल,अपर कलेक्टर सीमा ठाकुर सहित सम्बंधित एसडीएम, लोक निर्माण एवं एन एच के अधिकारी उपस्थित थे।