बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

जिला स्तरीय समिति की बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के निर्देश

04 Aug 2026

जिला स्तरीय समिति की बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के निर्देश

बलौदाबाजार l जिले को टीबी (क्षय रोग) मुक्त बनाने के उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय टीबी मुक्त भारत समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्टर कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक में जिला कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को केवल स्वास्थ्य विभाग का कार्यक्रम न मानकर जनभागीदारी से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य के रूप में इसे संचालित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने टीबी मुक्त पंचायत की दिशा में प्रत्येक पंचायत में टीबी जांच एवं मरीजों की पंचायतवार स्थिति का नियमित परीक्षण एवं समीक्षा करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक संभावित मरीजों की समय पर पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने जिले के प्रत्येक टीबी मरीज के लिए निक्षय मित्र उपलब्ध कराने पर विशेष जोर देते हुए सभी शासकीय विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, निजी संस्थानों, उद्योगों, सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से संपर्क कर अधिक से अधिक निक्षय मित्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से टीबी मरीजों को पोषण एवं सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराकर टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त किया जा सकता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में टीबी की शीघ्र पहचान, निःशुल्क जांच एवं उपचार की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी, बुखार, वजन कम होना अथवा रात में पसीना आने जैसे लक्षण हों तो निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर निःशुल्क जांच अवश्य कराएं। समय पर जांच एवं उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है।