बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक: छुइहा जलाशय समेत कई पर्यटन स्थलों का बदलेगा स्वरूप, लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय

06 Jul 2026

जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक: छुइहा जलाशय समेत कई पर्यटन स्थलों का बदलेगा स्वरूप, लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय

स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने और पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

​बलौदाबाजार l कलेक्टर कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के पर्यटन मानचित्र को नया रूप देने के लिए कई बड़े निर्णय लिए गए।स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने और पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया गया।

 कलेक्टर श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए सभी चिन्हित स्थलों का तेजी से विकास किया जाए। उन्होंने शहर के नजदीक स्थित छुइहा जलाशय  सौंदर्यीकरण और विकास पर विशेष ध्यान देने और इसे एक प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने कहा। उन्होंने जलाशय के जमीन पर अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए जल संसाधन विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि अतिक्रमण पर तत्काल कार्यवाही किया जाए और सम्बंधित एसडीओ और सब इंजीनियर को नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने छुइहा जलाशय के साथ ही नवीन कृषि उपज मण्डी के पास खोरसी नाला में चेक डेम निर्माण और वृक्षारोपण, सोनबरसा जंगल सफारी में सुविधा विस्तार, गिरौदपुरी धाम,गिधोरी कें पास महानदी तट का सौन्दर्यीकरण आदि पर चर्चा की गई। इसके साथ ही हीरा स्व सहायता समूह द्वारा जलाशय में बोटिंग संचालन प्रस्ताव पर सुरक्षा एवं सुविधाओं का परीक्षण करने का निर्णय लिया गया।


​बैठक में बताया गया कि पर्यटन स्थलों के विकसित होने से न केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। स्थानीय हस्तशिल्प, खान-पान और गाइड के रूप में लोग आत्मनिर्भर बन सकेंगे।


​बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित समिति के सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।