बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

जिला कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी के छात्र संवाद का प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया सीधा अवलोकन

09 Aug 2026

जिला कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी के छात्र संवाद का प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया सीधा अवलोकन

बलौदाबाजार । प्रयागराज में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी द्वारा छात्रों एवं युवाओं के साथ किए गए महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम “छात्रों की गूंज” का जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, बलौदाबाजार में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा घृतलहरे जी की उपस्थिति में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) की टीम एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से सामूहिक रूप से सीधा अवलोकन किया गया।
इस दौरान राहुल गांधी जी ने देश के युवाओं एवं छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा बेरोजगारी, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता, शिक्षा व्यवस्था एवं युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर संवाद किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि राहुल गांधी जी का छात्रों के बीच जाकर उनकी बात सुनना और उनकी आवाज को मजबूती से उठाना लोकतांत्रिक संवाद की सकारात्मक मिसाल है। आज देश का युवा रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था चाहता हैँ  कार्यक्रम मे ब्लॉक कांग्रेस कमिटी ग्रामीण के अध्यक्ष दीपक साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र बंजारे, सहित समस्त युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे l