बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

जेएनयू प्रकरण को लेकर जिला भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर किया धरना-प्रदर्शन

12 Oct 2026

जेएनयू प्रकरण को लेकर जिला भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर किया धरना-प्रदर्शन

बलौदाबाजार। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में महिला छात्राओं के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर जिला भाजपा महिला मोर्चा ने बलौदाबाजार में कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। इस वीभत्स और शर्मनाक कृत्य में जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर एवं कांग्रेस के इनर मणिपुर से सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर आरोप है। महिला छात्राओं से जुड़े इन गंभीर आरोपों को लेकर महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेतृत्व की जवाबदेही पर सवाल उठाए। कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला कार्यालय से महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पैदल रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।

जिपं अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहने चाहिए। राहुल गांधी एक ओर ‘पितृसत्ता समाप्त’ करने की बात करते हैं, वहीं महिलाओं से जुड़े गंभीर आरोपों के मामलों में कांग्रेस नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्पष्ट करनी चाहिए। महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा ने कहा कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार का दोहरा मापदंड स्वीकार्य नहीं है। आरोप किसी पर भी हों, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पीड़ित छात्राओं को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव आवाज उठाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री विजय यादव एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्र.का.स. श्रीमती नीलम सोनी ने भी महिला सुरक्षा, सम्मान और न्याय के विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों में निष्पक्षता, संवेदनशीलता और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति महिला मोर्चा जिला महामंत्री गीता अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा, प्रदेश सह संयोजक टेसूलाल धुरंधर, भाजपा नेता धनंजय साहू, भाजपा नेता नरेश केशरवानी भाजपा जिला मंत्री रितेश श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी आलोक अग्रवाल, जिला संयोजक पुरुषोत्तम सोनी, मंडल अध्यक्ष गण अनुपम बाजपेयी, रवि वर्मा एवं राकेश ध्रुव, भाजपा नेता मणिकांत मिश्रा, नरेश केशरवानी, राजेश वर्मा, मंडल महामंत्री महेंद्र साहू, योगेश अग्रवाल दीपक नेगी मंजू सोनी,रेखा पटेल, लता टंडन कल्पना पवार,त्रिवेणी साहू लक्ष्मी नारायण वर्मा ,तिलेश्वर वर्मा सहित जिला भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्रियां एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।