बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

जांच टीम की कार्यवाही,अनियमितता पर एक कीटनाशक विक्रय केंद्र सील एवं 2 मे विक्रय प्रतिबंधित

09 Sep 2026

जांच टीम की कार्यवाही,अनियमितता पर एक कीटनाशक विक्रय केंद्र सील एवं 2 मे विक्रय प्रतिबंधित

बलौदाबाजार l कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार तथा उप संचालक कृषि  दीपक कुमार नायक के मार्गदर्शन में जिले के किसानो को गुणवत्ता युक्त कीटनाशक दवाई उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि केन्द्रों में सघन निरिक्षण की कार्यवाही जारी है।इसी तारतम्य में जिला स्तरीय निरीक्षण  दल  द्वारा अलग अलग विकासखंडो मे कृषि सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया गया जिसमें गंभीर अनियमितता पर एक केन्द्र को सिलबंद एवं 2 केन्द्र मे विक्रय प्रतिबंधित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमगा में संचालित कोसरे कृषि सेवा केंद्र के निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में भारी अनियमितता पाई गई। विक्रय केंद्र में उपलब्ध कीटनाशक का स्कंध एवं मूल्य सूची का प्रदर्शित नहीं की गई थी। इसके अलावा विक्रय केंद्र में स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक एवं स्त्रोत प्रमाण पत्र का उचित संधारण नहीं पाया गया। इस कारण विक्रय केंद्र को सील कर दिया गया है। साथ ही विक्रय केंद्र को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया है। ग्राम पौसरी में संचालित कोसरे कृषि सेवा केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया गया। विक्रय केंद्र में उपलब्ध कीटनाशक का स्कंद एवं मूल्य सूची का प्रदर्शित नहीं की गई थी। इसके अलावा विक्रय केंद्र में स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक एवं स्त्रोत प्रमाण पत्र का उचित संधारण नहीं पाया गया। इस कारण विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है, साथ ही विक्रय केंद्र को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया है।

विकासखण्ड पलारी के कीटनाशक निरीक्षक सुचिन कुमार वर्मा के द्वारा ग्राम छड़ीया, में संचालित चन्द्रस कृषि सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में उपलब्ध कीटनाशक का स्कंद एवं मूल्य सूची का प्रदर्शित नहीं की गई थी। इसके अलावा विक्रय केंद्र में स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक एवं स्त्रोत प्रमाण पत्र का उचित संधारण नहीं पाया गया। इस कारण  विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है, साथ ही विक्रय केंद्र को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया है। विकासखण्ड भाटापारा के कीटनाशी निरीक्षक अवधेश उपाध्याय द्वारा भाटापारा में संचालित छत्तीसगढ़ कृषि केंद्र का औचक निरिक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए ।

निरीक्षण टीम मे अनुविभागीय कृषि अधिकारी  जयइंद्र कंवर, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी  एन. के. भारद्वाज, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अनिल दीवान  कीटनाशी निरीक्षक ओ.एम. कुजूर शामिल रहे।