बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

ग्राम सेल में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि ट्रांसफर करने के बहाने ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

27 Aug 2026

ग्राम सेल में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि ट्रांसफर करने के बहाने ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

योजना के बहाने बैंक खाता एवं एटीएम लेकर ₹2.77 लाख रकम की धोखाधड़ी की गई आरोपी द्वारा

प्रकरण की जांज एवं विवेचना क्रम में थाना कसडोल पुलिस द्वारा आरोपी अतुल घृतलहरे को किया गया गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध धारा 318(3),318(4),319(1),61(2) बीएनएस, 42(2) टेलीकम्युनिकेशन एक्ट एवं 66(C),66(D) आईटी एक्ट के तहत कार्यवाही

छात्रों का बैंक खाता, पासबुक, एटीएम व पिन हासिल कर मोबाइल नंबर व ईमेल बदलकर अवैध लेन-देन करने का खेल उजागर

बलौदाबाजार l ​पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बैंक खातों के दुरुपयोग, साइबर धोखाधड़ी एवं वित्तीय अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कसडोल पुलिस द्वारा भोले-भाले ग्रामीणों एवं छात्रों की मदद करने के नाम पर उनका बैंक खाता, पासबुक, एटीएम व पिन नंबर लेकर धोखाधड़ी से लाखों रुपये का अवैध लेन-देन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

​मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा थाना कसडोल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी अतुल घृतलहरे अपने साथी के साथ आया और प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा निकालने के बहाने प्रार्थी तथा गांव के अन्य व्यक्ति का बैंक खाता, पासबुक, एटीएम कार्ड एवं एटीएम पिन ले लिया। बाद में पीड़ितों द्वारा खाता वापस मांगने पर पासबुक तो लौटा दिया गया, लेकिन एटीएम कार्ड अपने पास रख लिया गया। बैंक जाकर जानकारी लेने पर पता चला कि आरोपियों द्वारा खातों में पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी बदलकर खातों से लगभग ₹2.77 लाख (2,77,700 रुपये) का गलत ढंग से लेन-देन (ट्रांजैक्शन) कर धोखाधड़ी की गई है।

​प्राप्त शिकायत पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 560/2025, धारा 318(3), 318(4),319(1),61(2) बीएनएस, 42(2) टेलीकम्युनिकेशन एक्ट एवं धारा 66(C),66(D) आईटी एक्ट (IT Act) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अतुल घृतलहरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया तथा मेमोरेंडम कथन के आधार पर धोखाधड़ी के साक्ष्य पाए गए। आरोपी को दिनांक 26.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की आम नागरिकों से अपील:- किसी भी अनजान या परिचित व्यक्ति को अपना बैंक खाता, पासबुक, एटीएम कार्ड, एटीएम पिन, ओटीपी (OTP) या आधार संबंधी जानकारी कदापि साझा न करें। आपके खाते का उपयोग अवैध लेन-देन या साइबर अपराधों में किया जा सकता है। किसी भी प्रकार के संदेहास्पद लेन-देन की स्थिति में तत्काल निकटतम पुलिस थाना या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

​गिरफ्तार आरोपी- अतुल घृतलहरे उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम सेल, थाना कसडोल