बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

गणेशोत्सव पर्व के मद्देनजर थाना सिटी कोतवाली में 'शांति समिति' की बैठक हुई संपन्न

09 Sep 2026

गणेशोत्सव पर्व के मद्देनजर थाना सिटी कोतवाली में 'शांति समिति' की बैठक हुई संपन्न

आईएएस/प्रशिक्षु एसडीएम अरविन्द टी. के नेतृत्व में शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने हेतु दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

सुरक्षा व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता देते हुए शासन व सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने पर बनी सहमति

पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध; तय मानक अनुसार साउंड सिस्टम की अनुमति

 

बलौदाबाजार l ​गणेशोत्सव एवं आगामी त्योहारों को जिले में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 09.09.2026 को थाना परिसर सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में नगर के विभिन्न गणेशोत्सव समितियों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति में 'शांति समिति' की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ​उक्त बैठक आईएएस/प्रशिक्षु एसडीएम अरविन्द टी. के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापना से लेकर विसर्जन तक सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के प्रमुख बिंदु एवं दिशा-निर्देश:

1. ​गाइडलाइन का पालन: सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी तथा गणेश भगवान की प्रतिमा बिठाने व एक साथ सुव्यवस्थित रूप से विसर्जन करने पर सहमति बनी।
2. ​ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर नियंत्रण: माननीय उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के नियमों एवं गाइडलाइन के अनुसार ही निर्धारित समय व आवाज सीमा में साउंड सिस्टम बजाने की अनुमति रहेगी। डीजे (DJ) के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
3. ​सीसीटीवी कैमरे व सुरक्षा: सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रमुख गणेश पूजा पंडालों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सके।

​बैठक में उपस्थित अधिकारी व जनप्रतिनिधि:- इस अवसर पर एसडीएम श्री प्रकाश कोरी, डीएसपी श्रीमती ऊषा सोंधिया, तहसीलदार श्री निवेश कुरैटी, नायब तहसीलदार श्री अक्षय तिवारी, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक लखेश केंवट सहित नगर के विभिन्न गणेशोत्सव समितियों के सदस्य, शांति समिति के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।