बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

घर में गांजा रखकर बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बड़े तस्कर अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

02 Oct 2026

घर में गांजा रखकर बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बड़े तस्कर अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर!

भैंसापसरा में दबिश देकर रामाधार पटेल को पकड़ा, 732 ग्राम गांजा जब्त; छोटे तस्करों पर कार्रवाई तक सीमित है अभियान?

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान चलाए जाने के बीच सिटी कोतवाली पुलिस ने भैंसापसरा में दबिश देकर घर से गांजा रखकर बिक्री करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 732 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 8 हजार रुपये बताई गई है, जब्त किया गया है।

पुलिस के मुताबिक 2 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भैंसापसरा निवासी रामाधार पटेल पिता श्रवण पटेल, उम्र 38 वर्ष अपने घर में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान के सामने परछी में टीन के तसले के नीचे रखे कैरीबैग से गांजा बरामद किया गया।

मामले में पुलिस ने धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 819/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

छोटे तस्कर पकड़े जा रहे, बड़े कारोबारियों तक पहुंच कब?

सिटी कोतवाली क्षेत्र में गांजा तस्करी को लेकर अब एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार विगत कई महीनों में पुलिस की कार्रवाई मुख्य रूप से छोटे स्तर पर गांजा रखने या बेचने वाले आरोपियों तक ही सीमित दिखाई दे रही है, जबकि बड़े पैमाने पर गांजा सप्लाई करने वाले कथित कारोबारियों तक पुलिस की पहुंच अब तक नहीं हो सकी है।

सूत्रों का दावा है कि क्षेत्र में गांजा की सप्लाई का नेटवर्क केवल छोटे विक्रेताओं तक सीमित नहीं है और इसके पीछे बड़े सप्लायर अथवा तस्करों की भूमिका की भी जांच की आवश्यकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि छोटे तस्कर तक कार्रवाई पहुंचने के बाद पुलिस उस गांजे के स्रोत और सप्लाई चेन तक क्यों नहीं पहुंच पा रही है?

कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति या नेटवर्क तक पहुंचेगी पुलिस?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि छोटे स्तर पर गांजा बेचने वाले आरोपी लगातार पकड़ में आ रहे हैं, तो उनसे पूछताछ के आधार पर गांजा कहां से आया, किसने उपलब्ध कराया और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं, इसकी तह तक पुलिस क्यों नहीं पहुंच पा रही है?

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि छोटे आरोपियों पर कार्रवाई के बाद बड़े कथित तस्करों तक जांच नहीं पहुंचने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कर गांजा सप्लाई की पूरी चेन सामने लाने की मांग उठ रही है। यदि किसी स्तर पर कार्रवाई को सीमित रखने अथवा बड़े आरोपियों तक जांच नहीं पहुंचाने का आरोप सही पाया जाता है, तो जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए।

अब असली परीक्षा पुलिस की

भैंसापसरा में 732 ग्राम गांजा पकड़ना निश्चित तौर पर एक कार्रवाई है, लेकिन असली चुनौती गांजे के बड़े सप्लायर और तस्करी नेटवर्क तक पहुंचना है। पुलिस यदि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर सप्लाई के स्रोत और बड़े कारोबारियों तक पहुंचती है, तभी क्षेत्र में चल रहे कथित गांजा नेटवर्क की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।