बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

गौरव पथ के सप्तपर्णी(छातीम) वृक्षों की समस्या को लेकर मोहल्ले वासियों ने सौंपा ज्ञापन

01 Oct 2026

गौरव पथ के सप्तपर्णी(छातीम) वृक्षों की समस्या को लेकर मोहल्ले वासियों ने सौंपा ज्ञापन

गौरव पथ के सप्तपर्णी वृक्षों की तीव्र गंध से परेशानी, मोहल्लावासियों ने सौंपा ज्ञापन


बलौदाबाजार। नगर के वार्ड क्रमांक 05 स्थित गौरव पथ में लगे सप्तपर्णी (छातिम) के वृक्षों के फूलों से निकलने वाली तीव्र गंध से मोहल्लेवासियों एवं राहगीरों को हो रही परेशानी को लेकर आज मोहल्लावासियों ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री अशोक जैन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि गौरव पथ में बड़ी संख्या में सप्तपर्णी के वृक्ष लगे हैं। फूल आने के समय इनसे निकलने वाली तेज गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों तथा राहगीरों को सिरदर्द, असहजता एवं एलर्जी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लावासियों ने जनहित में इन वृक्षों को आवश्यक प्रक्रिया एवं सक्षम अधिकारियों की अनुमति के बाद हटाकर उनके स्थान पर नीम, अमलतास, कचनार, अर्जुन सहित अन्य उपयुक्त छायादार एवं कम गंध वाले वृक्ष लगाने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने वालों में लखेश साहू, अविनाश मिश्रा, संपत लाल साहू,राजेश साहू, भेणू साहू, ऐलेन निषाद, अमरू रजक,सहित वार्ड के अनेक मोहल्लावासी उपस्थित रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने मोहल्लावासियों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उच्चाधिकारियों से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर शीघ्र उचित कार्रवाई करने तथा समस्या से मोहल्लेवासियों, नागरिकों एवं राहगीरों को निजात दिलाने का आश्वासन दिया।

मोहल्ले वासियों ने नगर पालिका प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई किए जाने की उम्मीद जताई है।