बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

एक ही आरोपी, चाकू और धमकी के दो मामले; कार्रवाई में दिखा फर्क

03 Oct 2026

एक ही आरोपी, चाकू और धमकी के दो मामले; कार्रवाई में दिखा फर्क

बलौदाबाजार में धमकी की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई का इंतजार, भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने चाकू लहराते आरोपी को उसी दिन दबोचा

बलौदाबाजार/भाटापारा। जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिस की त्वरित कार्रवाई को लेकर एक ही आरोपी से जुड़ी दो घटनाएं चर्चा में हैं। ग्राम धनेली निवासी लोकनाथ वर्मा के खिलाफ बलौदाबाजार सिटी कोतवाली में जान से मारने की धमकी, अश्लील गाली-गलौच और चाकू दिखाकर धमकाने की शिकायत दी गई, लेकिन शिकायतकर्ता के अनुसार तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। वहीं दूसरी ओर, इसी आरोपी के खिलाफ भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस ने चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उसी दिन गिरफ्तार कर लिया।

स्टेटस में चाकू दिखाकर धमकी देने का आरोप

बलौदाबाजार निवासी सब्जी व्यवसायी आयुष बरनवाल उर्फ शीलू ने 02 अक्टूबर को सिटी कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि वह शांति बगीचा धनेली से थोक सब्जी का व्यवसाय करता है। शिकायत के मुताबिक, सब्जी लाने के लिए वाहन भेजने की बात को लेकर लोकनाथ वर्मा नाराज हो गया।

आरोप है कि इसके बाद लोकनाथ वर्मा ने अपने मोबाइल से स्टेटस लगाकर अश्लील गाली-गलौच की तथा बड़े चाकू की तस्वीर/वीडियो के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को मोबाइल स्टेटस की फोटो कॉपी भी संलग्न की है और खुद व परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

उसी दिन भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने की कार्रवाई

इसी बीच, भाटापारा ग्रामीण थाना अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र निपनिया को 02 अक्टूबर को सूचना मिली कि ग्राम धनेली मेन रोड स्थित स्वागत द्वार के पास लोकनाथ वर्मा चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।

पुलिस के अनुसार, सूचना पर गवाहों की मौजूदगी में मौके पर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोकनाथ वर्मा के कब्जे से करीब 11 इंच लंबा स्टील का चाकू बरामद कर जब्त किया। पुलिस का कहना है कि चाकू रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज आरोपी प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी लोकनाथ वर्मा, उम्र 39 वर्ष, निवासी धनेली को आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी 02 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे की गई और प्रकरण विवेचना में लिया गया है।

सवाल कार्रवाई के फर्क पर

एक तरफ बलौदाबाजार सिटी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ चाकू दिखाकर धमकी देने और अश्लील गाली-गलौच की शिकायत पहुंची, वहीं दूसरी तरफ उसी दिन भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने चाकू लेकर घूमने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अब सवाल यह है कि जब शिकायत में चाकू दिखाकर धमकी देने और मोबाइल स्टेटस के माध्यम से भय पैदा करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे, तो सिटी कोतवाली में शिकायत मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

हालांकि, बलौदाबाजार की शिकायत पर आगे पुलिस ने क्या कार्रवाई की है, यह पुलिस के आधिकारिक पक्ष और प्रकरण की स्थिति से स्पष्ट होना बाकी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।