बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

दिव्यांगजनों के लिये निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण हेतु विकासखंडो मे लगेंगे शिविर

08 Sep 2026

दिव्यांगजनों के लिये निःशुल्क कृत्रिम अंग  एवं सहायक उपकरण वितरण हेतु विकासखंडो मे लगेंगे शिविर

लाभ लेने हेतु 5 तरह के दास्तावेज लाना होग़ा जरुरी

कलेक्टर ने तैयारी हेतु अधिकारियों को दिये जरुरी निर्देश

बलौदाबाजार l जिले के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग के लिये अब  रायपुर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। जिले मे आगामी 21 से 25 सितम्बर तक सभी विकासखंड मुख्यालयों मे निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर मे एलिमको रायपुर की टीम द्वारा दिव्यांग जनों के कृत्रिम अंग चिहांकन एवं माप  लिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य सहायक उपकरण वितरित किये जाएंगे। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय -सीमा की बैठक मे शिविर की तैयारी हेतु विस्तृत समीक्षा की और एसडीएम,जनपद सीईओ को अनुभाग अंतर्गत निवासरत सभी दिव्यांगजनों की सूची तैयार कर शिविर का लाभ दिलाने के निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि शिविर मे आने वाले दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र या राशन कार्ड एवं 2 फोटो लाना होग़ा। उन्होंने आवश्यकता अनुसार दिव्यांगजनों के फोटो के लिए फोटोग्राफर की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने  विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्माण मे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। तकनिकी स्वीकृति के अनुसार ही निर्माण हो। गुणवत्ता मे शिकायत या कमी पाए जाने पर सम्बंधित अधिकारी या एजेंसी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने एनएच 130 बी के चौड़ीकरण हेतु सर्वे कार्य मे तेजी लाने एवं अतिक्रमण हटाने सघन अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने से पहले सड़क के दोनों ओर जहां तक जमीन की आवश्यकता है चुना मार्किंग कराएं और अतिक्रमण करने वाले को सामान हटाने की सूचना दें। लोगों को स्व स्फूर्त अतिक्रमण हटाने प्रोत्साहित करें।

इस दौरान ई -ऑफिस,सीएम हेल्पलाइन, लंबित राजस्व प्रकरण, सीपी ग्राम्स,मुख्यमंत्री जनदर्शन,पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, एग्रीस्टेक पंजीयन, डिजिटल किसान किताब, सेवा सेतु पोर्टल,न्यायालयीन प्रकरण आदि की समीक्षा की गई।

बैठक मे सीईओ जिला पंचायत  सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर निशा नेताम मड़ावी,सीमा ठाकुर, एसडीएम अरविन्द कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।