बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

​छत्तीसगढ़ पुलिस का व्यापक ‘साइबर जागृति अभियान’: माननीय कैबिनेट मंत्रियों और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने ली “जागरूकता की एक सेल्फी”

18 Aug 2026

​छत्तीसगढ़ पुलिस का व्यापक ‘साइबर जागृति अभियान’: माननीय कैबिनेट मंत्रियों और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने ली “जागरूकता की एक सेल्फी”

 कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा एवं गौरी शंकर अग्रवाल ने "साइबर जागृति अभियान" के तहत ली जागरूकता की सेल्फी

साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़’ के संकल्प के साथ 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है विशेष अभियान

मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों ने QR कोड स्कैन कर ली सेल्फी, सोशल मीडिया पर अपलोड कर आमजनों से अभियान में जुड़ने की अपील की

बलौदाबाजार l ​साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों को डिजिटल फ्रॉड तथा ऑनलाइन ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेशभर में 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आम जनता को डिजिटल सुरक्षा के प्रति प्रेरित करने हेतु “जागरूकता की एक सेल्फी” (Ek Selfie) पहल शुरू की गई है।

​आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को बलौदाबाजार प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के माननीय कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल (लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग), माननीय कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा विभाग) तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल ने अभियान के आधिकारिक क्यूआर कोड को स्कैन करके अपनी सेल्फी ली।

​जनप्रतिनिधियों ने इस सेल्फी को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड करते हुए प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भी इस जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और एक सुरक्षित एवं साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहयोग दें।

​अभियान में कैसे भाग लें?
1. ​छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक पोस्टर या बैनर पर उपलब्ध QR कोड को मोबाइल से स्कैन करें।
2. ​दिए गए लिंक/फ़्रेम के माध्यम से अपनी “जागरूकता की सेल्फी” लें।
3. ​इस सेल्फी को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करें और अन्य लोगों को भी जागरूक करें।

​छत्तीसगढ़ पुलिस ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अनजान लिंक्स, संदिग्ध कॉल और व्यक्तिगत वित्तीय जानकारी साझा करने से बचें तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।