बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने किया सेवानिवृत्त लिपिकों का सम्मान

02 Aug 2026

छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने किया सेवानिवृत्त लिपिकों का सम्मान


बलौदाबाजार l छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आज दिनांक 01-08-2026 को सेवानिवृत्त लिपिकों के लिए एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संघ के जिलाध्यक्ष बी.एल. दिवाकर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित संघ संरक्षक रामलाल साहू ने सभी सेवानिवृत्त लिपिकों द्वारा सेवाकाल के दौरान किए गए शासकीय कार्यों और उनके संघीय दायित्वों की सराहना की तथा संगठन के प्रति उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित किया।
इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों का हुआ सम्मान:
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त लिपिकों को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया एवं शिष्टाचार का पालन किया गया। सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में शामिल हैं:-

कन्हैया लाल केवलानी (सहायक ग्रेड-II, राजस्व विभाग)
मालिकराम यादव (सहायक ग्रेड-II, राजस्व विभाग)

भीष सिंह वर्मा (सहायक ग्रेड-II, शिक्षा विभाग)
 शिव कुमार वर्मा (सहायक ग्रेड-II, कृषि विभाग)

नई नियुक्तियों की घोषणा:-
इस अवसर पर संघ की गतिविधियों को विस्तार देते हुए नई नियुक्ति की भी घोषणा की गई:

 बलराम सिंह ध्रुव (सहायक ग्रेड-II, ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा विभाग) को सर्वसम्मति से बलौदाबाजार का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति:
इस सम्मान समारोह में शैलेन्द्र शर्मा (सहायक ग्रेड-II, शिक्षा विभाग सह ब्लॉक अध्यक्ष सिमगा), मिलेश कुमार सोनी (कृषि विभाग), और सागर धकाते (सहायक ग्रेड-II, कृषि विभाग) सहित संघ के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संघ के अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।