बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

चेक बाउंस मामले में राकेश कुमार गुप्ता को 6 माह का साधारण कारावास

01 Nov 2026

चेक बाउंस मामले में राकेश कुमार गुप्ता को 6 माह का साधारण कारावास

बलौदाबाजार। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बलौदाबाजार की न्यायालय ने चेक बाउंस के मामले में आरोपी राकेश कुमार गुप्ता को दोषसिद्ध करते हुए 6 माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी को परिवादी को 7 लाख रुपये प्रतिकर के रूप में अदा करने का भी आदेश दिया है।

मामला परिवाद प्रकरण क्रमांक 678/2025, पंकज यदु विरुद्ध राकेश कुमार गुप्ता से संबंधित है। न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत मामले के अनुसार परिवादी पंकज यदु द्वारा 7 लाख रुपये की राशि उधार दिए जाने का कथन किया गया था। इसके भुगतान के लिए आरोपी द्वारा जारी चेक क्रमांक 474092, दिनांक 30 जून 2025, बैंक खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण अनादरित हो गया।

चेक अनादरित होने के बाद परिवादी की ओर से 28 जुलाई 2025 को वैधानिक नोटिस भेजा गया। न्यायालय के अभिलेख के अनुसार नोटिस प्राप्त करने से इनकार किए जाने के बाद परिवादी ने न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया।

प्रकरण की सुनवाई के दौरान चेक, बैंक रिटर्न मेमो, वैधानिक नोटिस सहित अन्य दस्तावेज एवं मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। आरोपी ने चेक एवं उस पर अपने हस्ताक्षर होने की बात स्वीकार की। न्यायालय ने साक्ष्यों एवं विधिक प्रावधानों का परीक्षण करने के बाद धारा 118 एवं 139, परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत उत्पन्न वैधानिक अनुमान को अप्रतिखंडित माना और आरोपी को धारा 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के तहत दोषसिद्ध किया।

न्यायालय ने आरोपी को 6 माह के साधारण कारावास के साथ 7 लाख रुपये प्रतिकर परिवादी को अदा करने का आदेश दिया है। निर्धारित अवधि में प्रतिकर राशि जमा नहीं करने पर अतिरिक्त एक माह के साधारण कारावास का प्रावधान भी आदेश में किया गया है।

प्रकरण में परिवादी की ओर से अधिवक्ता महान मिश्रा ने पैरवी की।