बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

चीनी सत्याग्रह एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय सत्याग्रह एवं धरना प्रदर्शन

05 Sep 2026

चीनी सत्याग्रह एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय सत्याग्रह एवं धरना प्रदर्शन

बलौदाबाजार। देश एवं प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई तथा चीनी के बढ़ते दामों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बलौदा बाजार-भाटापारा द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे के नेतृत्व में आज स्थानीय गांधी चौक, बलौदाबाजार में एक दिवसीय चीनी सत्याग्रह एवं धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

सत्याग्रह एवं धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि पूरे देश में महंगाई चरम पर है, लेकिन भाजपा सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है। गरीब, मजदूर, किसान और आम जनता महंगाई से त्रस्त है, जबकि भाजपा सरकार मस्त है।

पाठ्यपुस्तक निगम मंडल के पूर्व अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी ही जनता को इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए निर्णायक संघर्ष करेगी।

पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश यदु ने शक्कर की लगातार बढ़ती कीमतों तथा रसोई में उपयोग होने वाली आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि महंगाई का सीधा असर आम आदमी के घरेलू बजट पर पड़ रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. फारूकी ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर है। महंगाई कम करने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार अब अपने वादों को भूल चुकी है। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भुनेश्वर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु, पूर्व मंडी अध्यक्ष तुलसीराम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल साहू, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी साहू एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता खिलेंद्र वर्मा सहित अन्य कांग्रेसजनों ने भी महंगाई के मुद्दे पर अपने विचार रखे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे ने भाजपा सरकार को बढ़ती महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि एथेनॉल के प्रयोग एवं गन्ने की दिशा में अपनाई गई नीतियों का असर चीनी की उपलब्धता और कीमतों पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि एथेनॉल के प्रयोग से यदि पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत मिलनी थी तो उसका लाभ आम जनता को नहीं मिला। इसके विपरीत चीनी सहित रसोई की अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ा है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक द्वय जनकराम वर्मा एवं सुश्री सुकुंतला साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु,पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री लखेश साहू, सुनील कुर्रे, जितेंद्र नवरत्न, हेमंत दूबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विक्रम पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष संतोष तिवारी, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन , ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक साहू,  शहर महामंत्री नीरज बांधे,मंडल अध्यक्षगण सुरेन्द जायसवाल, डॉ फारुकी, गोल्डी मरैया, गोलू साहू  हेमचंद केसरवानी सुनील कुर्रे, बाबूलाल साहू, डाइजेश्वरी रविंद्र नामदेव लक्ष्मी साहू, दिनेश ठाकुर, सुखदेव साहू, देवेंद्र बंजारे, हेमंत वर्मा, वरुण ध्रुव, धर्मेंद्र वर्मा जी, रामचंद्र पटेल. नीलकंठ साहू,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन शहर अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं कार्यक्रम का संचालन महामंत्री लखेश साहू द्वारा किया गया।