बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
छत्तीसगढ़

चालान पेश करने के एवज में आरक्षक ने मांगे 20 हजार एसपी ने किया सस्पेंड

10 Jul 2026

छत्तीसगढ़ दुर्ग 

चालान पेश करने के बदले आरक्षक ने मांगे 20 हजार 

हादसे के बाद 6 महीने थाने में खड़ी थी नई कार

एसएसपी ने किया सस्पेंड

 चालान पेश करने के बदले आरक्षक ने मांगे 20 हजार :- हादसे के बाद 6 महीने थाने में खड़ी थी नई कार, एसएसपी ने किया सस्पेंड :- सड़क हादसे के बाद थाने में जब्त नई कार को छुड़वाने के लिए कोर्ट में चालान पेश करने के नाम पर 20 हजार रुपए मांगने वाले आरक्षक सोलोमन राजू को सस्पेंड कर दिया गया है। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने शिकायत मिलने के बाद यह आदेश जारी किया है। निलंबित आरक्षक क्रंमाक 814 सोलोमन राजू कुम्हारी थाने में पदस्थ था। अब उसे सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। एसएसपी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि, बेमेतरा जिले के देवकर निवासी विमलेश कुमार द्विवेदी ने शिकायत की थी कि उनके खिलाफ दर्ज सड़क हादसे के मामले का चालान कोर्ट में पेश करने के लिए आरक्षक सोलोमन राजू ने 20 हजार रुपए की मांग की और पैसे भी ले लिए। शुरुआती जांच में आरक्षक का आचरण संदेह के दायरे में पाया गया। इसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया।शिकायतकर्ता विमलेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि, पूरा मामला 27 दिसंबर 2025 को हुए सड़क हादसे से जुड़ा है। उनके मुताबिक कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे सामने से आ रही टीवीएस सुपर एक्सल उनकी कार से टकरा गई थी।

हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने पहले इलाज कराने की बात कही। उन्होंने घायल को रायपुर के महोबा बाजार स्थित अस्पताल में भर्ती कराया और इलाज का पूरा खर्च भी उठाया।

विमलेश का कहना है कि उस समय दूसरी तरफ के लोगों ने कहा था कि वे कोई रिपोर्ट नहीं कराना चाहते। लेकिन करीब एक सप्ताह बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई। इसके बाद पुलिस लगातार फोन कर थाने बुलाती रही।

कभी रात में तो कभी सुबह आने के लिए कहा जाता था। उन्होंने कई बार नोटिस भेजने की बात कही, लेकिन थाने पहुंचने पर हर बार नए-नए दस्तावेज मांगकर वापस भेज दिया जाता था।