बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

ब्यूटी पार्लर में युवती से छेड़छाड़ के बाद उठे सवाल, जिलेभर के ब्यूटी पार्लर-जिम की जांच की हुई मांग

11 Aug 2026

ब्यूटी पार्लर में युवती से छेड़छाड़ के बाद उठे सवाल, जिलेभर के ब्यूटी पार्लर-जिम की जांच की हुई मांग

सर्व हिंदू समाज ने कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन, पुरुषों के प्रवेश और कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन की मांग

बलौदाबाजार। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक महिला ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण के लिए जा रही 19 वर्षीय युवती से कथित छेड़छाड़ और पीछा करने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी अय्यूब खान की गिरफ्तारी के बाद अब जिले में संचालित महिला ब्यूटी पार्लर एवं जिम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले को लेकर सर्व हिंदू समाज ने जिला प्रशासन से जिलेभर में संचालित महिला ब्यूटी पार्लर एवं जिम की जांच कराने की मांग की है।

सर्व हिंदू समाज की ओर से जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर संबंधित संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था, पुरुषों के प्रवेश, कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन तथा संस्थानों में आने-जाने वाले लोगों की जानकारी दर्ज किए जाने की व्यवस्था की जांच की मांग की गई है।

घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सिटी कोतवाली क्षेत्र के एक महिला ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण लेने जा रही 19 वर्षीय युवती के साथ 42 वर्षीय अय्यूब खान, निवासी नेहरू चौक, द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ की गई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष पेश किया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

सर्व हिंदू समाज ने कहा कि इस घटना को केवल एक आपराधिक प्रकरण तक सीमित न रखते हुए उन परिस्थितियों की भी जांच की जानी चाहिए, जिनमें यह घटना सामने आई। विशेष रूप से महिलाओं के लिए संचालित ब्यूटी पार्लर एवं जिम में पुरुषों का प्रवेश किन नियमों के तहत होता है और वहां कार्यरत पुरुष कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन हुआ है या नहीं, इसकी जांच आवश्यक है।

संचालकों की जिम्मेदारी भी तय करने की मांग

ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि संबंधित संस्थानों में महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम हैं, वहां आने-जाने वाले कर्मचारियों एवं अन्य लोगों का रिकॉर्ड किस प्रकार रखा जाता है और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं, इसकी जांच की जाए।

सर्व हिंदू समाज ने प्रशासन से यह भी पूछा है कि ऐसे संस्थानों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है या नहीं। संगठन ने ब्यूटी पार्लर एवं जिम संचालकों के लिए स्पष्ट सुरक्षा नियम बनाए जाने तथा नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

पुरुष कर्मचारियों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग

ज्ञापन में मांग की गई है कि बलौदाबाजार सहित पूरे जिले में महिलाओं के लिए संचालित ब्यूटी पार्लर एवं जिम में कार्यरत पुरुष एवं महिला कर्मचारियों की आवश्यक जानकारी, उनकी भूमिका और संस्थान में उनकी उपस्थिति से संबंधित विवरण संस्थान के अंदर एवं बाहर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने की व्यवस्था की जाए।

संगठन का कहना है कि संस्थानों में पारदर्शिता और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था होने से महिलाओं एवं युवतियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है तथा छेड़छाड़ एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलेगी।

ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, संबंधित थाना प्रभारी एवं नगर पालिका अधिकारी को भी सौंपी गई है। अब निगाह जिला प्रशासन की कार्रवाई पर है कि जिलेभर में संचालित ब्यूटी पार्लर एवं जिम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण या जांच अभियान शुरू किया जाता है या नहीं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान अभिषेक मिकी तिवारी, रोमी साहू, शंकर दुलानी, रवि यादव, रजनीश साहू, दिनेश यादव, दिनेश धीवर सहित सर्व हिन्दू समाज के सदस्य उपस्थित रहे।