बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

बरसात के मौसम में सुगम आवागमन हेतु जर्जर सड़कों की मरम्मत में तेजी लाएं -कलेक्टर

28 Jul 2026

बरसात के मौसम में सुगम आवागमन हेतु जर्जर सड़कों की मरम्मत  में तेजी लाएं -कलेक्टर

छूटे हुए स्कूली बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनाने विशेष अभियान चलाने के निर्देश


बलौदाबाजार l कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय- सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने बारिश के मौसम में सुगम आवागमन हेतु  जर्जर सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये।

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा क़ि कई मुख्य एवं ग्रामीण सड़के बारिश के कारण और अधिक जर्जर हो गई है जिससे आवागमन प्रभावित होने के साथ ही दुर्घटना की भी आशंका बढ़ जाती है। ऐसे सभी सड़कों का पैच रिपेयर कार्य तेजी से लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाए। उन्होंने  प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत स्कूली बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा क़ि अब तक़ जिन बच्चों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है उनके लिये स्कूल शिक्षा विभाग से समन्वय कर विशेष अभियान चलाएं और समय - सीमा के भीतर पूरा कराएं।

कलेक्टर ने सुपोषित बचपन अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केन्द्र में दर्ज गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को पौष्टिक लड्डू वितरण की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को आंगनबाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करने तथा अनियमितता पर सीडीपीओ पर कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने बरसात के मौसम में गुणवत्तापूर्ण लड्डू निर्माण हेतु स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्रों में ही निर्माण के निर्देश दिये। कलेक्टर ने आश्रम छात्रावासों में पोषण वाटिका निर्माण की समीक्षा करते हुए सहायक आयुक्त आदिवासी को निर्देशित किया क़ि सभी आश्रम -छात्रावासों में उपयुक्त स्थान पर पोषण वाटिका का निर्माण कराएं।


कलेक्टर ने ई -ऑफिस  के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए राज्य शासन की मंशा अनुसार सभी फाइलो का मूवमेंट एवं पत्राचार शतप्रतिश ई-ऑफिस के माध्यम से करने के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में लंबित राजस्व प्रकरण, सीपी ग्राम्स,मुख्यमंत्री जनदर्शन,सीएम हेल्पलाइन, स्वामित्व योजना,एग्रीस्टेक पंजीयन, सेवा सेतु पोर्टल आदि की समीक्षा की।

बैठक में डीएफओ,अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गोते,ए. आर. टंडन, निशा नेताम मड़ावी,सीमा ठाकुर सहित एसडीएम,जनपद सीईओ  एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।