बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

बलौदाबाजार जिले में स्थित सीमेंट कंपनियों द्वारा स्थानीय निवासियों को नौकरी न देकर बाहरी लोगों को काम में रखा जा रहा है और जो श्रमिक काम पर है उन्हें षड़यंत्र पूर्वक हटाया जा रहा है- शैलेश नितिन त्रिवेदी

28 Jul 2026

बलौदाबाजार जिले में स्थित सीमेंट कंपनियों द्वारा स्थानीय निवासियों को नौकरी न देकर बाहरी लोगों को काम में रखा जा रहा है और जो श्रमिक काम पर है उन्हें षड़यंत्र पूर्वक हटाया जा रहा है- शैलेश नितिन त्रिवेदी

 

बलौदाबाजार l स्थानीय सीमेंट फैक्टरियों में प्रभावित गांवों और आस-पास के क्षेत्र के बेरोजगारों को काम नहीं दिये जाने का शैलेश नितिन त्रिवेदी ने विरोध किया है। बलौदाबाजार कलेक्टर को लिखे पत्र में शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आरोप लगाया है कि जो स्थानीय लोग इन संयंत्रों में काम कर भी रहा है उनको भी प्रबंधक द्वारा विद्वेषपूर्ण तरीके से निशाना बनाकर काम से हटाया जा रहा है। शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि मजदूर हित और स्वाभिमान के लिये उठने वाली आवाज को कुचलने को यदि सीमेंट संयंत्र प्रबंधन ने अपनी नीति बना लिया है तो इसके खिलाफ क्षेत्र में सुलग रहा असंतोष का ज्वालामुखी कभी भी फट सकता है।

पूर्व छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष एवं बलौदाबाजार विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आज जिला कलेक्टरए बलौदाबाजार.भाटापारा को पत्र लिखकर जिले की सीमेंट कंपनियों द्वारा स्थानीय युवाओं एवं मजदूरों के साथ किए जा रहे कथित अन्याय पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि- जिले की सीमेंट कंपनियों में स्थानीय निवासियों को रोजगार देने के बजाय बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। वहींए लंबे समय से कार्यरत स्थानीय कर्मचारियों पर झूठे एवं निराधार आरोप लगाकर उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है। इससे स्थानीय युवाओं एवं मजदूरों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

शैलेश नितिन त्रिवेदी ने -अपने पत्र में मांग की है कि नौकरी से निकाले गए स्थानीय श्रमिकों को तत्काल पुनः सेवा में बहाल किया जाए तथा जिले के स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने प्रशासन से ऐसे सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषी सीमेंट कंपनी प्रबंधन के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग भी की है।                        
शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि- चेतावनी दी कि यदि स्थानीय श्रमिकों को शीघ्र न्याय नहीं मिला और उन्हें पुनः कार्य पर नहीं रखा गयाए तो स्थानीय जनता एवं कांग्रेसजन सीमेंट संयंत्रों के मुख्य द्वार के समक्ष लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित सीमेंट संयंत्र प्रबंधन की होगी।