बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस, प्रशासन एवं SDRF की संयुक्त टीम ने बाढ़ में फंसे नागरिकों के लिए चलाया व्यापक रेस्क्यू ऑपरेशन

26 Sep 2026

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस, प्रशासन एवं SDRF की संयुक्त टीम ने बाढ़ में फंसे नागरिकों के लिए चलाया व्यापक रेस्क्यू ऑपरेशन

थाना सिमगा के ग्राम गणेशपुर से 11 ग्रामीणों एवं 09 मवेशियों का सामान सहित सकुशल रेस्क्यू

थाना गिधपुरी के ग्राम बिजराडीह में 04 परिवारों के 17 ग्रामीणों (महिला, पुरुष एवं बच्चे) को सुरक्षित निकाला गया

थाना लवन के ग्राम डोंगरीडीह में जलभराव के बीच फंसे ग्रामीणों को पुलिस ने तत्परता से सुरक्षित निकाला
 

जिले भर में लगातार बारिश के बीच पुलिस-प्रशासन अलर्ट; जान-माल की सुरक्षा हेतु त्वरित कार्यवाही जारी

​बलौदाबाजार l पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन, में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस आपदा प्रबंधन एवं जन-सुरक्षा हेतु पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में डटी हुई है। आज दिनांक 26.09.2026 को जिले में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण कई निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई थी। पुलिस, राजस्व प्रशासन एवं SDRF (राज्य आपदा मोचन बल) की टीमों ने तत्परता दिखाते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में फंसे दर्जनों ग्रामीणों को सुरक्षित बचा लिया।

विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन का विवरण:


1. ​थाना सिमगा (ग्राम गणेशपुर):- ग्राम गणेशपुर में अचानक आए बाढ़ के पानी में 11 ग्रामीण फंस गए थे। सूचना मिलते ही सिमगा पुलिस, प्रशासन एवं SDRF की संयुक्त टीम मोटर बोट व जीवन रक्षक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने मुस्तैदी से कार्यवाही करते हुए सभी 11 ग्रामीणों को उनके सामान एवं घर में मौजूद 09 बकरियों (मवेशियों) के साथ सुरक्षित बाहर निकाला और राहत शिविर में पहुंचाया।
2. ​थाना गिधपुरी (ग्राम बिजराडीह):- ग्राम बिजराडीह में मूसलाधार बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर जाने से 04 अलग-अलग परिवारों के महिला, पुरुष एवं बच्चों सहित कुल 17 लोग बाढ़ में फंस गए थे। गिधपुरी पुलिस, प्रशासन एवं SDRF की संयुक्त टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी 17 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
3. ​थाना लवन (ग्राम डोंगरीडीह):- ग्राम डोंगरीडीह में जलस्तर बढ़ने से कई ग्रामीण बाढ़ के पानी के बीच फंस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही लवन पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर बाहर निकाला।

प्रशासनिक सतर्कता एवं पुलिस की अपील:- बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जिले के सभी संवेदनशील, जलमग्न एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस समस्त जिलावासियों से अपील करती है कि भारी बारिश एवं जलभराव की स्थिति में उफान मार रहे नदियों, नालों, रपट्टों एवं पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न उठाएं। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति या बाढ़ की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या आपातकालीन नंबर 112 पर दें।