बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी सफलता: बैंक से निकले बुजुर्ग से दिनदहाड़े झपटमारी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

17 Aug 2026

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी सफलता: बैंक से निकले बुजुर्ग से दिनदहाड़े झपटमारी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

सब्जी मार्केट में झोला झपटकर ₹20,000 की नकदी लेकर हुआ था फरार

सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के गहन अवलोकन से हुई आरोपी की पहचान

आरोपी से लूट की रकम में से नगदी ₹2200 किया गया बरामद

बलौदाबाजार l ​जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में संपत्ति संबंधी अपराधों एवं झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशों के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। बुजुर्ग किसान से झपटमारी करने वाले आरोपी को सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की मदद से गिरफ्तार किया गया है।

​घटना का विवरण:-

दिनांक 23/06/2026 को प्रार्थी धरम ध्रुव (उम्र 60 वर्ष, निवासी रसेड़ी) ने थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जिला सहकारी कृषि मर्यादित बैंक बलौदाबाजार से ₹21,000 निकालकर निकला था। इसमें से ₹1,000 सामान खरीदने के लिए जेब में रखे तथा बाकी ₹20,000 (500-500 रुपये के नोट) कपड़े के थैले में रखकर बैंक पासबुक के साथ बड़े थैले में रख लिया था। ​दोपहर लगभग 12:15 बजे जब प्रार्थी सब्जी मार्केट में सब्जी खरीद रहा था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति आकर झपट्टा मारकर उसके थैले से ₹20,000 नकदी लेकर फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 304(2) बीएनएस (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्रवाई एवं सीसीटीवी से पहचान:-

 घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल निरीक्षण कर मौका स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया। बाजार स्थित दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति थैला लेकर भागते हुए दिखाई दिया। फुटेज को सुरक्षित कर संदेही की तलाश की जा रही थी।
​दिनांक 17/08/2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि फुटेज में दिख रहा व्यक्ति भाटापारा में देखा गया है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदेही सुखऊ सांवरा को हिरासत में लिया।

​पूछताछ, जप्ती एवं शिनाख्ती:- 

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने प्रार्थी के पास नगदी झपटमारी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने चुराए गए पैसों में से शराब पीने एवं खाने-पीने में खर्च कर दिए तथा शेष रकम झोपड़ी में छिपाकर रखी है। आरोपी की निशानदेही पर उसकी झोपड़ी से ₹2,200 नकदी जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी सुखऊ सांवरा को दिनांक 17/08/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

​गिरफ्तार आरोपी- सुखऊ सांवरा पिता स्व. खिलावन सांवरा ​उम्र: 35 वर्ष ​निवासी: मुंशी ईस्माईल वार्ड, भाटापारा, थाना भाटापारा शहर