बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा ग्राम रोहरा 12 लाख रूपये कीमत मूल्य के सोना चांदी के जेवर लूट मामले में फरार शातिर, कुख्यात आरोपी को किया गया गिरफ्तार

16 Aug 2026

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा ग्राम रोहरा 12 लाख रूपये कीमत मूल्य के सोना चांदी के जेवर लूट मामले में फरार एक शातिर एवं कुख्यात आरोपी को किया गया गिरफ्तार
पूर्व में पुलिस द्वारा लूट अंतरराज्यीय खूंखार डकैत गिरोह का भंडाफोड कर 04 कुख्यात हथियारबंद बदमाशों को किया गया था गिरफ्तार
पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय गिरोह के उत्तर प्रदेश निवासी आदतन, शातिर और खतरनाक हथियारबंद फरार लुटेरे कौशलेश त्रिपाठी को दबोचा गया
आरोपी के कब्जे से लगभग ₹61,950 नगद, पिस्तौल, जिंदा कारतूस, मोबाइल सहित और अन्य साजो-सामान जप्त
आरोपी कौशलेश के विरुद्ध उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हत्या, लूट, डकैती, बलवा व चोरी जैसे 25 गंभीर अपराध है दर्ज

अपराध के दौरान आरोपी कौशलेश त्रिपाठी घातक हथियारों एवं अत्यधिक क्रूरता का बिना संकोच प्रयोग करने से भी नहीं चूकता था

बलौदाबाजार/भाटापारा l चर्चित लूट की घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 16.07.2026 को प्रातः लगभग 09:30 बजे, ग्राम रोहरा निवासी व दीपक ज्वेलर्स के संचालक बलराम सोनी अपनी एक्टिवा (CG 22 AG 7852) से तरेंगा से रोहरा जा रहे थे। रोहरा हाई स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने प्रार्थी पर हमला कर मोबाइल व स्कूटी की चाबी छीनी और बैग में रखे 13 किग्रा चांदी व 70 ग्राम सोना (कुल कीमती ₹12,00,000) लूट कर फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 404/2026, धारा 309(6) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम का गठन एवं पूर्व में 04 आरोपियों को गिरफ्तारी घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के निर्देशन में नेतृत्व में थाना भाटापारा ग्रामीण एवं साइबर सेल की एक संयुक्त विशेष जांच दल का गठन किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा पूर्व में 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, किंतु प्रकरण में संलिप्त आरोपी कौशलेश त्रिपाठी फरार हो गया था।

पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी कौशलेश की गिरफ्तारी- आरोपी कौशलेश त्रिपाठी अत्यंत शातिर एवं आदतन किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा, लूट, डकैती आदि गंभीर धाराओं में 25 से अधिक मामले दर्ज है। इस दौरान कौशलेश त्रिपाठी बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था, जिस पर पुलिस टीम द्वारा सटीक सूचना तंत्र स्थापित कर एवं उन्नत तकनीकी विश्लेषण एवं प्रभावी आपसी सामंजस्य का परिचय देते हुए कौशलेश त्रिपाठी के छिपने के ठिकाने का सटीक लोकेशन का पता किया गया। आरोपी के ठिकाने का पता चलते ही पुलिस टीम द्वारा दबिश देते हुए आरोपी को सीतामढ़ी कोरबा से हिरासत में लिया गया। प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस द्वारा अब तक की जांच एवं विवेचना में प्रकरण में संलिप्त कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण विवेचना में है।

गिरफ्तार आरोपी- कौशलेश त्रिपाठी पिता देवमणी उम्र 55 साल निवासी ग्राम डेरावारी थाना लालापुर जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी गुलाब नगर श्री पार्क जामनगर गुजरात।

बरामद एवं जब्त शुदा सामग्री


1. एक पुरानी पिस्टल, जिसके मैगज़ीन में 02 जिंदा कारतूस हैं।
2. मोबाइल 03 नग
3. नगदी ₹61,950
4. आरोपी का पैन-कार्ड