बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

बिहान की सोलर दीदियों की पहल से रोशन हुआ चक्रवाय का घर

07 Oct 2026

बिहान की सोलर दीदियों की पहल से रोशन हुआ चक्रवाय का घर

ममता बाई निषाद ने अपनाई स्वच्छ ऊर्जा की राह, घर में स्थापित हुआ 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम

बलौदाबाजार/सिमगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन पर जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत स्वच्छ एवं सस्ती सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सिमगा विकासखंड के ग्राम चक्रवाय में बिहान की सोलर दीदियों की पहल से हितग्राही ममता बाई निषाद के घर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सिस्टम स्थापित किया गया।
सोलर सिस्टम की स्थापना शुभ संकुल संगठन, बनसाकरा, सिमगा के माध्यम से जिला बलौदाबाजार की बिहान सोलर दीदियों द्वारा की गई। सौर ऊर्जा संयंत्र लगने से परिवार को स्वच्छ ऊर्जा का लाभ मिलेगा तथा बिजली की जरूरतों को सौर ऊर्जा के माध्यम से पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है।

स्वच्छ ऊर्जा के साथ महिलाओं को रोजगार

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वहीं बिहान से जुड़ी सोलर दीदियां योजना की जानकारी देने, पंजीयन कराने और सोलर पैनल स्थापना से संबंधित तकनीकी मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

ममता बाई निषाद के घर स्थापित 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम स्वच्छ ऊर्जा के साथ ग्रामीण महिलाओं के लिए नई आजीविका और तकनीकी दक्षता के अवसरों का भी उदाहरण बन रहा है।

इस पहल से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ ही बिजली खर्च में संभावित बचत और ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग मिलेगा। बिहान की सोलर दीदियां अब ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के विस्तार के साथ महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल भी पेश कर रही हैं।