बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

बाल समुन्द जलाशय मे होगा बाढ़ आपदा बचाव पर मॉक एक्सरसाइज का आयोजन

18 Aug 2026

बाल समुन्द जलाशय मे होगा बाढ़ आपदा बचाव पर मॉक एक्सरसाइज का आयोजन

कलेक्टर ने सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

बलौदाबाजार l राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर  बाढ़ आपदा से बचाव पर जिला स्तरीय मॉक एक्सरसाइज 20 अगस्त 2026 को पलारी स्थित बाल समुन्द जलाशय मे किया जाएगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने समय -सीमा की बैठक मे मॉक एक्सरसाइज की तैयारी की समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित विभाग के अधिकारियो को आवश्यक तैयारी के साथ मौक़े पर उपस्थित रहने के निर्देश दिये।

मॉक एक्सरसाइज प्रातः 9 बजे से बाल समुन्द जलाशय मे शुरू होग़ा जिसमें पुलिस,राजस्व,जिला सेनानी,जल संसाधन,जनसम्पर्क,स्वास्थ्य, लोक निर्माण, विद्युत,खाद्य,पीएचई,परिवहन,पंचायत एवं ग्रामीण विकास, औद्योगिक सुरक्षा, कोषालय,कृषि,पशु चिकित्सा एवं दूरसंचार विभग के अधिकारी शामिल होंगे। मॉक ड्रिल आयोजन हेतु अपर कलेक्टर ए.आर. टंडन को जिला इंसिडेंट कमांडर,सभी एसडीएम को अनुविभाग इंसिडेंट कमांडर बनाए गए हैं।

कलेक्टर श्री शर्मा ने स्वामित्व योजना अंतर्गत  तहसील टुण्डरा एवं कसडोल द्वारा स्वामित्व कार्ड वितरण पूर्ण करने वाला पहला  तहसील बनने पर सरहना करते हुए अन्य तहसीलो को अगले 25 दिन मे स्वामित्त्व कार्ड वितरण पूर्ण कराने के निर्देश दिये।उन्होंने बताया कि स्वामित्व कार्ड वितरण मे बलौदाबाजार भाटापारा जिला प्रदेश मे दूसरा स्थान पर है। उन्होंने सुघ्घर  छत्तीसगढ़ अभियान  अंतर्गत योजनाओं के संतृप्तिकरण हेतु जिले के सभी ग्राम पंचायतों मे आगामी 20 अगस्त से लगने वाले शिविरकी तैयारी के सम्बन्ध मे आवश्यक निर्देश दिये।

इस दौरान  ई -ऑफिस,सीएम हेल्पलाइन, लंबित राजस्व प्रकरण, सीपी ग्राम्स,मुख्यमंत्री जनदर्शन,एग्रीस्टेक पंजीयन, डिजिटल किसान किताब, सेवा सेतु पोर्टल,न्यायालयीन प्रकरण आदि की समीक्षा की गई।

बैठक में नवपदस्थ डीएफओ पंकज कुमार कमल,सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर  कलेक्टर सुश्री दीप्ति गोते,ए. आर. टंडन, निशा नेताम मड़ावी, सीमा ठाकुर सहित सभी एसडीएम,जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।