बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

बाढ़ प्रभावित जिले के 5 पुल आवागमन हेतु बंद

29 Jul 2026

बाढ़ प्रभावित जिले के 5 पुल आवागमन हेतु बंद

कलेक्टर ने सतर्कता बरतने के दिये निर्देश

बलौदाबाजार l जिले में विगत 24 घण्टे से रुक -रुक कर हो रही बारिश से नदी -नाले का जल स्तर बढ़ गया है जिससे कई पुल और चेक डेम में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा सतर्कता बरतते हुए बाढ़ ग्रस्त 5 पुलों को आवागमन  के लिये बंद कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड पलारी स्थित महानदी अमेठी घाट में पुल से 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है, भाटापारा सुहेला मार्ग जमुनिया नाला पुल में 1 फिट ऊपर पानी, सुहेला में भंवरगढ़ -बरडीह मार्ग  जमुनिया नाला पुल एवं शिकारी केशली मारह जमुनिया नाला में 1-1 फिट ऊपर पानी, बलौदाबाजार विकासखंड के अचानकपुर चेक डेम में 2 फिट ऊपर पानी है।इन सभी 5  पुलों में प्रशासन द्वारा आवागमन बंद कर दिया गया है।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को पुल -पुलियों में बाढ़ की स्थिति पर  कड़ी निगरानी एवं ग्रामीणों को एहतियात बरतने सम्बन्धी सूचना देने कोटवारो के माध्यम से मुनादी कराने के निर्देश दिये है,वहीं बाढ़ प्रभावित पुलों में बेरीकेटिंग एवं कर्मचारी तैनात करने के भी निर्देश दिये है। इसके साथ ही राहत एवं अपादा प्रबंधन,होमगॉर्ड,पुलिस की टीम को भी अलर्ट रहने निर्देशित किया  है।