बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

अस्पताल में बेटी के इलाज और डिलीवरी के लिए जोड़े गए खून-पसीने की गाढ़ी कमाई लूटने वाले दो शातिर लूटेरे गिरफ्तार

15 Oct 2026

अस्पताल में बेटी के इलाज और डिलीवरी के लिए जोड़े गए खून-पसीने की गाढ़ी कमाई लूटने वाले दो शातिर लूटेरे गिरफ्तार

रायपुर रोड शराब भट्टी के पास सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले शातिर आरोपियों को चंद घंटों में दबोचने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

वारदात के दौरान एक आरोपी ने पैसे छीने तो दूसरे ने पीछे से ताबड़तोड़ वार कर दिया, सनसनीखेज झपटमारी का हुआ पर्दाफाश

पुलिस टीम की बेहतरीन सूझबूझ, तकनीकी दक्षता और सघन सुरागकशी से आरोपियों के छुपने के ठिकानों पर दबिश

कराई गई आरोपियों की शिनाख्तगी कार्रवाई, लूटी गई शेष रकम बरामद

दोनों आरोपियों के विरुद्ध BNS की गंभीर धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत

​बलौदाबाजार l जिले में आम नागरिकों की सुरक्षा को चुनौती देने वाले अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रायपुर रोड शराब भट्टी के पास एक असहाय प्रार्थी के साथ हुई सनसनीखेज झपटमारी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

क्या थी पूरी सनसनीखेज घटना:- ​दिनांक 10.10.2026 को प्रार्थी चंदादेवी अस्पताल बलौदाबाजार में अपनी पुत्री की डिलीवरी और इलाज के लिए अस्पताल में मौजूद था। दिनांक 13.10.2026 को दोपहर करीब 11:00 बजे प्रार्थी अपने रिश्तेदार पीलाराम ध्रुव के साथ रायपुर रोड शराब भट्टी के पास गया था। जब प्रार्थी अपनी पैंट से पैसे निकाल रहा था, तभी घात लगाकर खड़े दो शातिर बदमाशों की नजर उसके पैसों पर पड़ी। ​आरोपियों ने पूरी चालाकी और दुस्साहस का परिचय देते हुए प्रार्थी के हाथ में रखे ₹50,000/- (जो उसने अपनी बेटी के इलाज के लिए बड़े जतन से जोड़े थे) को अचानक बलपूर्वक झपट लिया। जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया, तो दूसरे शातिर आरोपी ने पीछे से आकर उस पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और दोनों आरोपी मौके से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

पुलिस टीम की ताबड़तोड़ मेहनत और पेशेवर तफ्तीश:- ​वारदात की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली पुलिस की विशेष टीम तुरंत एक्टिव हुई। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए घटनास्थल के आसपास के चप्पे-चप्पे को खंगाला, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को पूरी तरह सक्रिय किया। ​थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम की कड़ी मेहनत, लगन और त्वरित सुरागकशी के परिणामस्वरूप कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर ली गई। पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। इसके पश्चात तहसील न्यायालय बलौदाबाजार में आरोपियों की विधिवत शिनाख्तगी कार्रवाई कराई गई तथा पूछताछ के बाद उनके कब्जे से लूटी गई रकम में से खर्च करने के बाद बची हुई नगदी जप्त की गई।आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 304(2),3(5) बीएनएस के तहत पुख्ता सबूत पाए जाने पर दिनांक 14.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

​गिरफ्तार आरोपीगण:
1. ​दीपक सोनवानी पिता रमेश सोनवानी, उम्र 26 वर्ष, निवासी पहंदा रोड, भैंसापसरा बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
2. ​अमित डहरिया पिता राजेश डहरिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी दशरमा रोड, बलौदाबाजार, थाना सिटी कोतवाली