बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा सड़क, अग्नि, एलपीजी एवं विद्युत सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

26 Aug 2026

अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा सड़क, अग्नि, एलपीजी एवं विद्युत सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बलौदाबाजार l अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा प्रशासनिक प्रमुख संजीव मिश्रा के मार्गदर्शन में ग्रामीण समुदाय में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सड़क, अग्नि, एलपीजी एवं विद्युत सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 40 महिलाओं को दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली आवश्यक सुरक्षा सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई l 

कार्यक्रम के दौरान अल्ट्राटेक प्रबंधन के सुरक्षा विभाग के अधिकारी देवेश सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा के तहत यातायात नियमों का पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया।

अग्नि सुरक्षा के अंतर्गत आग से बचाव, आपात स्थिति में सावधानियों एवं सुरक्षित स्थान पर जाने की जानकारी दी गई। एलपीजी सुरक्षा के तहत गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग, रेगुलेटर की जांच तथा गैस रिसाव की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया।

विद्युत सुरक्षा के अंतर्गत खुले तारों से दूर रहने, गीले हाथों से विद्युत उपकरण न छूने तथा विद्युत लाइनों एवं ट्रांसफार्मर के पास सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया। अंत में प्रतिभागियों ने सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं अपने परिवार को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान सीएसआर प्रमुख निरुपा श्रीवास्तव एवं अधिकारी ज्योत्सना पति ने प्रतिभागियों को सुरक्षा अपनाने के लिए प्रेरित किया गया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर टीम सुरेंद्र यादव, जानकी यादव, हेमलता ध्रुव, ताराचंद वर्मा, सुनीता निषाद, साहिल बंधे एवं गुमान साहू की भूमिका रही।