बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

अल्ट्राटेक कुकुरदी द्वारा शिक्षक दिवस एवं One UltraTech Day का आयोजन

05 Sep 2026

अल्ट्राटेक कुकुरदी द्वारा शिक्षक दिवस एवं One UltraTech Day का आयोजन

शिक्षकों का किया गया सम्मान

बलौदाबाजार l अल्ट्राटेक सीमेट लिमिटेड, कुकुरदी सीमेंट वर्कस के सी एस आर एवं एच आर विभाग द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला, कुकदी में शिक्षक दिवस एवं One UltraTech Day का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 250 विद्यार्थियों एवं 10 शिक्षको की सहभागिता रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर गुलाल अर्पित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों के शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम कुकुरदी के सरपंच प्रतिनिधि श्री गोपाल साह, अल्ट्राटेक सीमेंट एच आर से अन्वेषा पाणिग्रही मेघना, पुरुषोत्तम एवं तामेश्वर, तथा सीएसआर से विभाग प्रमुख राजेन्द्र कुशवाहा एवं दया वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियो को शिक्षक दिवस का महत्व, शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं निस्तर सीखने के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश दिए।

One UltraTech Day के अवसर पर विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया। अल्ट्राटेक टीम ने संगठन के मूल्यों, एकता, सहयोग एवं सामुदायिक विकास के सदेश साझा किए। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समुदाय के बीच सकारात्मक सहभागिता को बढ़ावा मिला।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज की आधारशिला है तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षकों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने अल्ट्राटेक कुकुरदी प्रबंधन, एच आर टीम एवं सी एस आर विभाग का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन शिक्षा के प्रति सम्मान, सामुदायिक सहभागिता तथा सकारात्मक सामाजिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।