बलौदाबाजार। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई आजकल गजब की चल रही है l मामला ग्राम खैन्दा का है जहाँ आबकारी विभाग ने एक पूर्व में पकड़े गए शराब तस्कर के यहां छापा मारा जहां से लगभग 2 पेटी शराब जप्त किया गया पर मजे की बात आरोपी रिश्तेदार को बनाया गया जो बड़ा ही रोमांचक विषय रहा, उक्त संबंध में प्रभारी आबकारी अधिकारी जलेश सिंह से पूछे जाने उन्होंने बताया कि जहां से अवैध शराब पकड़ी गई उस जगह का मालिक कोई और है किन्तु अपराधी मकान मालिक का रिश्तेदार निकला जिसे गिरफ्तार कर विधिवत न्यायालय में पेश किया गया है l
अवैध शराब बिक्री की मुख्य धारा से कौन जुड़ा है और कौन ऐसे कार्यों में लिप्त है इसकी चर्चा जिले में जोरो से चल रही है कि आखिर शराब शासकीय दुकान से सप्लाई हो रही और पकड़कर हीरो बन रहा आबकारी विभाग, आखिर शराब तस्करों को क्यों दी जा रही शराब इसमें भी बड़ा खेला चल रहा l आबकारी विभाग में लंबे समय से डटे अधिकारी कर्मचारी की वजह से जिले की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा और लगातार गाँव गाँव में शराब बिकवाई जा रही है यही नहीं शराब शासकीय दुकान से उठी और पकड़ने भी खुद आबकारी विभाग पहुंचता है l यह पूरी खबर चर्चा और गोपनीय सूत्रों से प्राप्त मौखिक जानकारी के अनुसार हैं l