बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

9 कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए सेवा पथ ने सिंधी समाज बलौदाबाजार को दिया निमंत्रण

30 Jun 2026

9 कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए सेवा पथ ने सिंधी समाज बलौदाबाजार को दिया निमंत्रण

बलौदाबाजार। सेवा पथ, रायपुर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले सामूहिक विवाह समारोह के अंतर्गत इस वर्ष भी 9 कन्याओं के निःशुल्क विवाह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पुनीत आयोजन के लिए सेवा पथ की टीम ने सिंधी समाज बलौदाबाजार को औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया।

सेवा पथ के प्रमुख पहलाज खेमानी ने बताया कि यह संस्था का 7वां अधिवेशन है, जिसे सेवा, समर्पण एवं उत्साह के साथ संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आयोजन 18 नवम्बर 2026 को आंवला नवमी के शुभ मुहूर्त में आयोजित होगा तथा विवाह में सम्मिलित होने वाली सभी 9 कन्याओं के लिए यह पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा।

कार्यक्रम में सभी वर-वधु के एक साथ बाहराणा साहब, मुकुट बंधन, बारात, संगीत (लाडे), फेरे, माता स्वरूपी कन्याओं की आरती एवं विशाल मंच पर संगीतमय रिसेप्शन भी किया जाएगा l

इस अवसर पर सेवा पथ रायपुर की ओर से संजय लालवाणी, शुभम कुकरेजा, अनिल नैनवानी, गगन आहूजा, पंकज पाहुजा, पिया अमतानी, पूजा खत्री एवं पूनम मेघानी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

निमंत्रण कार्यक्रम में पूज्य सिंधु पंचायत बलौदाबाजार के अध्यक्ष इंद्रकुमार पंजवानी, अशोक पंजवानी, ईश्वर हरीरमानी, नरेश गनशानी, शंकर दुलानी, दिलीप पंजवानी, राजेश नागदेव सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सेवा पथ द्वारा किए जा रहे इस सामाजिक एवं मानवसेवा के कार्य की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।