बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

4 नवंबर को “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” के नारे के साथ रैली आयोजन की हुई बैठक

27 Oct 2026

4 नवंबर को “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” के नारे के साथ रैली आयोजन की हुई बैठक


बलौदाबाजार । भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिनांक 4 नवंबर को बलौदाबाजार में “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” के नारे के साथ रैली आयोजित करने की तैयारी के सम्बन्ध मे आवश्यक बैठक की गई। इस रैली में लगभग 10,000 लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कोर कमेटी सदस्य, पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा, सांसद कमलेश जांगड़े,
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े तथा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, वरिष्ठ नेता डॉ. अजय राव, प्रदेश सह संयोजक टेसूलाल धुरंधर, पूर्व अध्यक्ष योगेश चंद्राकर, राकेश तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जिला महामंत्री विजय यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

उक्त कार्यशाला में स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष आनंद यादव द्वारा दिया गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि जनता से सतत संपर्क बनाए रखना आवश्यक है कार्यक्रमों में दिए गए दिशा निर्देशों पर हम सभी को निष्ठा से अमल करना चाहिए, सामूहिक रूप से जिम्मेदारी का निर्वहन करना हम सभी का दायित्व है, आगामी कार्यक्रम सफल हो इसके लिए आवश्यक तैयारी हेतु आह्वान किया। पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने रैली के उद्देश्य, संगठन की भूमिका तथा कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया।रैली के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा कार्यकर्ताओं की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। 
सांसद कमलेश जांगड़े ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।