बलौदाबाजार l छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका शनिवार 29 अगस्त 2026 को जिला बलौदाबाजार -भाटापारा के संक्षिप्त प्रवास पर रहेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल श्री रमेन डेका शनिवार को प्रातः 10 बजे लोक भवन रायपुर से विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम चाम्पा के लिये सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे।राज्यपाल श्री डेका शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाम्पा
मे आयोजित 'कॉन्फ्रेंस हॉल के उद्घाटन एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह' मे शामिल होंगे। इसके पश्चात राज्यपाल श्री डेका अपरान्ह 3 बजे ग्राम चाम्पा से कार द्वारा लोक भवन रायपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।