बलौदाबाजार l पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान मे 3 से 6 अक्टूबर तक चार दिवसीय 26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने ध्वजोत्तोलन एवं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रतियोगिता उद्घाटन की घोषणा की।
स्पर्धा मे रायपुर,दुर्ग,बस्तर,बिलासपुर एवं सरगुजा पांचो संभागों के 480 खिलाडी कुराश,रग्बी एवं नेटबाल मे दमखम दिखाएंगे।कुराश मे आयु वर्ग 14, 17, 19 बालक एवं बालिका, रग्बी आयु वर्ग 14 बालक एवं बालिका व नेटबॉल आयु वर्ग 19 बालक एवं बालिका की प्रतियोगिता संपन्न होगी। प्रतियोगिता में राज्य के पाँच संभागों से 240 बालक, 240 बालिका एवं 100 आफिशियल कुल 580 प्रतिभागी शामिल होंगे।खेल का आयोजन कुराश के लिए नगर भवन बलौदाबाजार, नेटबॉल के लिए जिला स्टेडियम(लॉन टेनिस मैदान) बलौदाबाजार, रग्बी के लिए पण्डित चक्रपाणि शुक्ल सेजेस हिन्दी माध्यम बलौदाबाजार में रखा गया है।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथिय राजस्व मंत्री ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का बलौदाबाजार की धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल मे जीत -हार खेल के दो पहलू है। जीतने वाला खिलाडी आगे खेल के लिये बढ़ जाता है वहीं हारने वाले के लिए कमियों को दूर करने का अवसर देता है। सभी खिलाडी खेल एवं टीम भावना से खेले। अब खेल का नजरिया बदल गया है, खेल से जीतते हैं या सीखते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को तनाव एवं अवसाद मुक्त होकर अनुशासन और खेल भावना से खेलते हुए देश को महान बनाने की बात कही और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिस दिन बच्चा तय कर ले कि कुछ करना है तो बहुत कुछ कर सकता है। बच्चों को खेल के मैदान मे उतारने के लिये यह खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।आजकल बच्चों मे खेल की प्रवृत्ति कम होते जा रही है,जिसे रोकना है।हमारी सरकार खेल को आवेदन बढ़ाने के लिये अनेक कदम उठा रही है।उन्होंने कहा कि गांव- गांव मे खेल मैदान के समतलीकरण व्हीबी -ज़ी राम जी योजना के तहत के तहत कराया जाए।कार्यक्रम को राजयसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा एवं कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने भी सम्बोधित किया।
कुराश के राष्ट्रीय खिलाडी ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को सभी खेल स्पर्धाओं में खेल नियमों का पूर्ण पालन करते हुए सच्चे अनुशासन, निष्ठा और खेल भावना के साथ भाग लेने, अपने खेल के गौरव, राज्य के सम्मान तथा खेल भावना की उच्च परम्पराओं को अक्षुण्ण रखने शपथ दिलायी।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन, एसपी गौरव राय, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्याक्ष विजय केशरवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहु जिला अध्यक्ष आनंद यादव,जनपद उपाध्यक्ष सुमन वर्मा,सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या मे प्रतिभागी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।