बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

16 वाँ रफी नाईट 2026 का हुआ भव्य आयोजन

01 Aug 2026

16 वाँ रफी नाईट 2026 का हुआ भव्य आयोजन

संगीत का आनंद लेने मंत्री टंकराम वर्मा सहित पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे


बलौदाबाजार l राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के. के. वर्मा के नेतृत्व में 16 वर्षों की निरंतर गौरवमयी परंपरा का ऐतिहासिक आयोजन।
कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में रहे मौजूद।
नगर भवन बलौदाबाज़ार में सुरमयी गीतों, ओजस्वी कविताओं और पर्यावरण चेतना का दिखा अद्भुत संगम।
वरिष्ठ पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और कला प्रेमियों ने देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया।
कला, साहित्य, संगीत और पर्यावरण संरक्षण के अनूठे संगम का केंद्र बना बलौदाबाज़ार का ऐतिहासिक नगर भवन, जहाँ 'रफी नाइट (2026) एवं भव्य कवि सम्मेलन' का भव्य एवं गरिमामय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच (छत्तीसगढ़) के ओजस्वी प्रदेश अध्यक्ष के. के. वर्मा के कुशल एवं समर्पित नेतृत्व में संस्था की 16 वर्षों की अटूट और गौरवशाली सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में इस शानदार सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया था।
सभागार में उपस्थित जन समूह ने संगीत की मधुर धुनों और कविताओं के बीच पर्यावरण जागृती के संकल्प को दोहराया।

आयोजन का मुख्य आकर्षण केवल संगीत और काव्य ही नहीं, बल्कि प्रकृति को सहेजने का संदेश भी था। मंच के प्रदेश अध्यक्ष के. के. वर्मा एवं समस्त अतिथियों ने समाज को पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक करते हुए दो मुख्य नारों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया:
"पेड़ लगाओ , पुण्य कमाओ"
"पेड़ लगाओ , प्रदूषण भगाओ"
अतिथियों ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र स्थायी समाधान है। संगीत और साहित्य के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का यह प्रयास अत्यंत अनुकरणीय है।
दिग्गज हस्तियों और अतिथियों की गरिमामयी मौजूदगी
नगर भवन में आयोजित इस भव्य समारोह में राजनीति, व्यापार, समाजसेवा और मीडिया जगत की कई शीर्ष हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई:
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा
विशेष अतिथि में पुलिस अधीक्षक गौरव राय, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला वनमंडलाधिकारी, सहित चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी साहू एवं गणमान्य नागरिक, 
बलौदाबाज़ार प्रेस क्लब के अध्यक्ष नरेश गनशानी, रामाधार पटेल, दिलीप माहेश्वरी, आभास शर्मा, विजय शंकर तिवारी, मिथलेश वर्मा, गणेशसाहू  एवं शहर के कलाप्रेमी विनय गुप्ता, मुरारी साहू आदि  नागरिकों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और देर रात तक कवि सम्मेलन व रफी नाइट का भरपूर आनंद लिया।
रफी साहब के सदाबहार नग़मे और ओजस्वी कवि सम्मेलन
कार्यक्रम का शुभारंभ गायक मोहम्मद रफी साहब के अमर गीतों की सुरमयी प्रस्तुतियों से हुआ। स्थानीय व आमंत्रित कलाकारों ने एक से बढ़कर एक तरानों से नगर भवन के माहौल को संगीतमय बना दिया।