बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 स्कूल में विवाद के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल; प्राचार्या ने हिस्ट्रीशीटर समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में दी शिकायत 🔴 लापरवाही पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,छात्रावास अधीक्षक निलंबित 🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी स्कूल में विवाद के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल; प्राचार्या ने हिस्ट्रीशीटर समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में दी शिकायत लापरवाही पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,छात्रावास अधीक्षक निलंबित डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी
बलौदाबाजार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित

07 Aug 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित

रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले मिला महतारी वंदन योजना का उपहार

पुष्पा यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

बलौदाबाजाऱ l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि प्रदेश की लाखों महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम गुडेलिया निवासी पुष्पा यादव भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि योजना प्रारंभ होने के बाद उन्होंने आवेदन किया था और तब से प्रत्येक माह समय पर उनके बैंक खाते में एक हजार रुपये की राशि प्राप्त हो रही है। इस नियमित सहायता से वे अपनी आवश्यकताओं के साथ-साथ परिवार के छोटे-छोटे खर्च भी आसानी से पूरा कर पा रही हैं।

पुष्पा यादव ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन से पहले 30वीं किश्त की राशि मिलने से उनकी खुशी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि इस राशि से वे अपने भाई के लिए राखी और उपहार खरीदेंगी तथा पूरे परिवार के साथ हर्षोल्लास से रक्षाबंधन का पर्व मनाएंगी। उनके अनुसार समय पर मिली यह राशि त्योहार की तैयारियों में बहुत सहायक साबित हुई है।

उन्होंने कहा, "रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस पावन अवसर से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलना हमारे लिए किसी उपहार से कम नहीं है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश की माताओं और बहनों का जिस संवेदनशीलता के साथ ध्यान रख रहे हैं, उसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। महतारी वंदन योजना ने हमें आर्थिक संबल देने के साथ आत्मविश्वास भी दिया है।"