बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 बलौदाबाजार ब्यूटी पार्लर में घटित छेड़छाड़ मामले में दोषियों को मिले कठोर सजा एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी 🔴 ​ब्यूटी पार्लर की छात्रा से छेड़छाड़ व उसका पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 'विप्र-सुरभि' का भव्य विमोचन: सर्व ब्राह्मण समाज के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय 🔴 किसानों ने किया ड्रोन से खरपतवार नाशक का छिड़काव 🔴 एनालॉग पनीर निर्माण व विक्रय प्रतिबंधित, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया सघन जांच अभियान 🔴 शहर कांग्रेस कमेटी ने की स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान हेतु महत्वपूर्ण बैठक 🔴 बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर बिछेगी पाइपलाइन, जल्द मिलेगी घर-घर पीएनजी रसोई गैस सुविधा 🔴 अंबुजा प्लांट रवान में चोरी की नियत से घुसे सिरफिरे ने रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार 🔴 बलौदाबाजार की बेटी शिवांशी केसरवानी बनीं केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट 🔴 छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला बलौदाबाजार द्वारा नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत बलौदाबाजार ब्यूटी पार्लर में घटित छेड़छाड़ मामले में दोषियों को मिले कठोर सजा एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी ​ब्यूटी पार्लर की छात्रा से छेड़छाड़ व उसका पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार 'विप्र-सुरभि' का भव्य विमोचन: सर्व ब्राह्मण समाज के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय किसानों ने किया ड्रोन से खरपतवार नाशक का छिड़काव एनालॉग पनीर निर्माण व विक्रय प्रतिबंधित, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया सघन जांच अभियान शहर कांग्रेस कमेटी ने की स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान हेतु महत्वपूर्ण बैठक बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर बिछेगी पाइपलाइन, जल्द मिलेगी घर-घर पीएनजी रसोई गैस सुविधा अंबुजा प्लांट रवान में चोरी की नियत से घुसे सिरफिरे ने रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार बलौदाबाजार की बेटी शिवांशी केसरवानी बनीं केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला बलौदाबाजार द्वारा नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत
बलौदाबाजार

आधुनिक खेती की दिशा में जिले की ऐतिहासिक उपलब्धि,अब सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर की सुविधा

21 Jul 2026

आधुनिक खेती की दिशा में जिले की ऐतिहासिक उपलब्धि,अब सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर की सुविधा

राजस्व मंत्री ने ड्रोन स्प्रेयर प्रदर्शन का किया शुभारंभ,उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी सम्मानित


बलौदाबाजार। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने तथा किसानों को वैज्ञानिक एवं उन्नत खेती से जोड़ने की दिशा में जिला बलौदाबाजार -भाटापारा ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिले की 5 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों  में ड्रोन स्प्रेयर सुविधा प्रारंभ की गई है।


राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मंगलवार को  नवीन कृषि उपज मण्डी परिसर बलौदाबाजार में सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधि -विधान से पूजा -अर्चना कर इस महत्वाकांक्षी पहल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं किसानों की उपस्थिति में रिमझिम फुहारो के बीच  प्रशिक्षित ड्रोन पायलटों द्वारा ड्रोन स्प्रेयर का सफल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान ड्रोन तकनीक के माध्यम से उर्वरक एवं कीटनाशकों के सटीक छिड़काव, समय की बचत, लागत में कमी तथा बेहतर कृषि प्रबंधन की उपयोगिता को प्रदर्शित किया गया।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि आज जिले के लिये ऐतिहासिक दिन है जहां किसान समितियों के माध्यम से ड्रोन से खाद व दवाई का छिड़काव कर सकेंगे।ड्रोन की मदद से खाद एवं दवाओं का छिड़काव करने पर समय के साथ मजदूरी की भी बचत कर सकते हैं।ड्रोन तकनीक के उपयोग से  कम समय में अधिक क्षेत्र में छिड़काव संभव होगा, रसायनों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित होगा तथा किसानों का श्रम और लागत दोनों कम होंगे। साथ ही खेतों में सीधे प्रवेश की आवश्यकता कम होने से फसलों को नुकसान की संभावना भी घटेगी। यह पहल कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के नए अवसर भी सृजित करेगी। उन्होंने कहा कि ड्रोन दीदी ड्रोन चलाएगी जिससे उन्हें आजीविका के साधन उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों को समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है और योजना लागू कर रही है।


मंत्री श्री वर्मा ने कृषि में रासायनिक उर्वरक व दवाई के उपयोग के  दुसप्रभाव को रेखांकित करते हुए प्राकृतिक व जैविक खेती की ओर लौटने किसानों से अपील की।
उन्होंने कहा कि जैविक खेती से खाद्यान्न की गुणवत्ता में सुधार होता है और भूमि की उर्वरा शक्ति लंबे समय तक बनी रहती है। एक समय हमारे गौवंशी पशु कृषि व्यवस्था का आधार हुआ करते थे और हमारी प्राचीन कृषि परंपराएं ही हमें सतत (सस्टेनेबल) खेती की दिशा में आगे बढ़ाती हैं। इसलिए किसान भाई परंपरागत जैविक खेती को अपनाएं और धीरे-धीरे रासायनिक उर्वरकों पर अपनी निर्भरता कम करें।

जिला सहकारी बैक के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में केन्द्र एवं राज्य सरकार किसानों को समृद्ध करने का काम कर रही है। आज कृषि के क्षेत्र में नवीन तकनीक एवं  वैज्ञानिक पद्धति का किसान उपयोग कर समृद्ध हो रहे हैं। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि समितियों के माध्यम से अब किसानों को आसानी से ड्रोन से छिड़काव के लिये उपलब्ध होंगे। इसके लिये प्रति एकड़ निर्धारित शुल्क देना होग़ा। उन्होंने बताया कि अब जिले के सभी समितियां पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत है जिससे अब हर आंकड़े ऑनलाइन उपलब्ध है। समितियां सीएससी के रूप में काम कर रही है जिसमें सेवा सेतु पोर्टल के कार्य हो रहे है। यह मिनी बैंक के रूप में भी कार्य कर रही है । आज सभी समितियो में माइक्रो एटीएम की सुविधा है जिससे किसानो को 10 -20 हजार के लिये  बैंक जाने की जरुरत नहीं है।
  
 इन समितियो में ड्रोन उपलब्ध- जिले में जिन समितियों को ड्रोन स्प्रेयर सुविधा से जोड़ा गया है उनमें बलौदाबाजार,कसडोल,बया, गिर्रा,(पलारी),दामाखेड़ा (सिमगा)शामिल हैं। इन समितियों में लगभग 11 ड्रोन उपलब्ध है। सहकारिता विभाग ने इस वर्ष ड्रोन के माध्यम से लगभग 50 हजार एकड़ में छिड़काव का लक्ष्य रखा है। क्षेत्र के किसानों को आवश्यकता अनुसार ड्रोन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। किसान सम्बंधित समिति में जाकर ड्रोन से छिड़काव के लिये पर्ची  कटाएंगे जिसमें छिड़काव तिथि व रकबा बताना होग़ा। समिति द्वारा तय तिथि पर मय ड्रोन पायलट किसान के खेत पर ड्रोन पहुंचा दिया जाएगा। किसान को खाद या कीटनाशक उपलब्ध कराना होग़ा।


उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान - धान खरीदी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 समिति प्रबंधकों,ई पैक्स में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10  कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही 9 किसानों को केसीसी चेक वितरण किया गया एवं 2 कृषको को लर्निंग लाइसेंस वितरित किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहु, जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णव, रोहित जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।