बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 बलौदाबाजार ब्यूटी पार्लर में घटित छेड़छाड़ मामले में दोषियों को मिले कठोर सजा एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी 🔴 ​ब्यूटी पार्लर की छात्रा से छेड़छाड़ व उसका पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 'विप्र-सुरभि' का भव्य विमोचन: सर्व ब्राह्मण समाज के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय 🔴 किसानों ने किया ड्रोन से खरपतवार नाशक का छिड़काव 🔴 एनालॉग पनीर निर्माण व विक्रय प्रतिबंधित, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया सघन जांच अभियान 🔴 शहर कांग्रेस कमेटी ने की स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान हेतु महत्वपूर्ण बैठक 🔴 बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर बिछेगी पाइपलाइन, जल्द मिलेगी घर-घर पीएनजी रसोई गैस सुविधा 🔴 अंबुजा प्लांट रवान में चोरी की नियत से घुसे सिरफिरे ने रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार 🔴 बलौदाबाजार की बेटी शिवांशी केसरवानी बनीं केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट 🔴 छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला बलौदाबाजार द्वारा नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत बलौदाबाजार ब्यूटी पार्लर में घटित छेड़छाड़ मामले में दोषियों को मिले कठोर सजा एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी ​ब्यूटी पार्लर की छात्रा से छेड़छाड़ व उसका पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार 'विप्र-सुरभि' का भव्य विमोचन: सर्व ब्राह्मण समाज के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय किसानों ने किया ड्रोन से खरपतवार नाशक का छिड़काव एनालॉग पनीर निर्माण व विक्रय प्रतिबंधित, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया सघन जांच अभियान शहर कांग्रेस कमेटी ने की स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान हेतु महत्वपूर्ण बैठक बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर बिछेगी पाइपलाइन, जल्द मिलेगी घर-घर पीएनजी रसोई गैस सुविधा अंबुजा प्लांट रवान में चोरी की नियत से घुसे सिरफिरे ने रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार बलौदाबाजार की बेटी शिवांशी केसरवानी बनीं केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला बलौदाबाजार द्वारा नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत
बलौदाबाजार

बलौदाबाजार की बेटी शिवांशी केसरवानी बनीं केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट

05 Aug 2026

बलौदाबाजार की बेटी शिवांशी केसरवानी बनीं केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट


बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार नगर की 21 वर्षीय होनहार बेटी कु. शिवांशी केसरवानी ने Commercial Pilot License (CPL) प्राप्त कर केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिवार, समाज एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।
कैप्टन शिवांशी ने अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य के सैक्रामेंटो स्थित Advance Aviation Center से प्रशिक्षण प्राप्त कर सफलतापूर्वक कमर्शियल पायलट लाइसेंस अर्जित किया। इसके बाद वे अब कैप्टन शिवांशी केसरवानी के नाम से जानी जाएँगी।
विदेश में प्रशिक्षण से पूर्व उन्होंने मुंबई स्थित एक एविएशन प्रशिक्षण संस्थान में लगभग एक वर्ष तक वेदर, टेकऑफ़, लैंडिंग, फ्लाइट सेफ्टी एवं अन्य तकनीकी विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कैप्टन शिवांशी, नितेश केसरवानी एवं श्रीमती भावना केसरवानी की सुपुत्री तथा नरेंद्र (नंदू) केसरवानी एवं श्रीमती शोभा केसरवानी की पौत्री हैं। उनकी इस सफलता का श्रेय उनके दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम, परिवार के सहयोग तथा ईश्वर की असीम कृपा को दिया जा रहा है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर केसरवानी समाज, नगर के गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने कैप्टन शिवांशी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी सफलता प्रदेश और देश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा वे भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को स्पर्श कर समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगी।