बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 बलौदाबाजार ब्यूटी पार्लर में घटित छेड़छाड़ मामले में दोषियों को मिले कठोर सजा एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी 🔴 ​ब्यूटी पार्लर की छात्रा से छेड़छाड़ व उसका पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 'विप्र-सुरभि' का भव्य विमोचन: सर्व ब्राह्मण समाज के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय 🔴 किसानों ने किया ड्रोन से खरपतवार नाशक का छिड़काव 🔴 एनालॉग पनीर निर्माण व विक्रय प्रतिबंधित, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया सघन जांच अभियान 🔴 शहर कांग्रेस कमेटी ने की स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान हेतु महत्वपूर्ण बैठक 🔴 बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर बिछेगी पाइपलाइन, जल्द मिलेगी घर-घर पीएनजी रसोई गैस सुविधा 🔴 अंबुजा प्लांट रवान में चोरी की नियत से घुसे सिरफिरे ने रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार 🔴 बलौदाबाजार की बेटी शिवांशी केसरवानी बनीं केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट 🔴 छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला बलौदाबाजार द्वारा नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत बलौदाबाजार ब्यूटी पार्लर में घटित छेड़छाड़ मामले में दोषियों को मिले कठोर सजा एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी ​ब्यूटी पार्लर की छात्रा से छेड़छाड़ व उसका पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार 'विप्र-सुरभि' का भव्य विमोचन: सर्व ब्राह्मण समाज के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय किसानों ने किया ड्रोन से खरपतवार नाशक का छिड़काव एनालॉग पनीर निर्माण व विक्रय प्रतिबंधित, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया सघन जांच अभियान शहर कांग्रेस कमेटी ने की स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान हेतु महत्वपूर्ण बैठक बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर बिछेगी पाइपलाइन, जल्द मिलेगी घर-घर पीएनजी रसोई गैस सुविधा अंबुजा प्लांट रवान में चोरी की नियत से घुसे सिरफिरे ने रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार बलौदाबाजार की बेटी शिवांशी केसरवानी बनीं केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला बलौदाबाजार द्वारा नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत
बलौदाबाजार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित अनियमितताओं की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच हो – अमितेश शुक्ला

16 Jul 2026

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित अनियमितताओं की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच हो – अमितेश शुक्ला
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला कांग्रेस कमेटी

बलौदाबाजार l बलौदाबाजार-भाटापारा के प्रभारी अमितेश शुक्ला ने गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में चढ़ावे एवं दान से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले को करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय बताते हुए इसकी सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भगवान श्रीराम, सनातन धर्म और देशवासियों की धार्मिक आस्था का पूर्ण सम्मान करती है। श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर निर्माण एवं सेवा के लिए दिए गए दान और चढ़ावे के संबंध में यदि गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं, तो उनका स्पष्ट उत्तर देश को मिलना चाहिए।
अमितेश शुक्ला ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के प्रतीक हैं। यदि राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित चंदे और चढ़ावे के उपयोग को लेकर किसी प्रकार की अनियमितता के संकेत मिले हैं, तो पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच आवश्यक है, ताकि सत्य देश के सामने आ सके और श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।
उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक अनियमितता का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं और विश्वास से जुड़ा विषय है। यदि किसी स्तर पर भ्रष्टाचार या लापरवाही हुई है, तो दोषियों के विरुद्ध उनके पद या प्रभाव की परवाह किए बिना कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह भी कहा कि यदि ट्रस्ट का गठन एवं प्रमुख नियुक्तियां केंद्र सरकार की देखरेख में हुई थीं, तो इस पूरे मामले की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। उन्होंने प्रश्न उठाया कि यदि सब कुछ पारदर्शी था, तो ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों के इस्तीफे क्यों हुए तथा सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र जांच से परहेज क्यों किया जा रहा है।
कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जांच कराई जाए, दान एवं चढ़ावे का फोरेंसिक ऑडिट कराया जाए, जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए तथा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पुनर्गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस विषय पर देश के सामने अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।
अमितेश शुक्ला ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं हैं। उनकी आस्था और सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक भारतीय का दायित्व है। कांग्रेस पार्टी की मांग केवल इतनी है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों को दंड मिले और श्रद्धालुओं का विश्वास पुनः स्थापित हो।
पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे के नेतृत्व मे संपन्न हुआ प्रेस वार्ता मे मुख्य रूप से प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश यदु, प्रभारी जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष पलारी गोपी साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विक्रम पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष दीपक साहू, जिला कांग्रेस महामंत्री आर्यन शुक्ला, अमर मिश्रा जितेंद्र नवरत्न, सुनील कुर्रे, सिद्धांत मिश्रा, अधिवक्ता संजय सोनी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पलारी पिंटू साहू, पूर्व जिला महामंत्री कालिंदी वर्मा,  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।