बलौदाबाजार l जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राय गौरव राम प्रवेश जी ने आज दिनांक को नए पुलिस अधीक्षक पद पर पदभार ग्रहण किए l श्री गौरव राय भापुसे 2019 बैच के तेजतर्रार आईपीएस वरिष्ठ अधिकारी है से आज रफ़ी नाइट कार्यक्रम के आयोजक के के वर्मा, संरक्षक नरेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष महेश कुमार यादव, एवं दिनेश मानिकपुरी ने गुलदस्ता भेंट कर सौजन्य मुलाकात कर आगामी 31 जुलाई को प्रस्तावित भव्य रफ़ी नाइट कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किए जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए श्री राय गौरव रामप्रवेश (SP) साहब ने उपस्थित होने की सहमति दी l मुलाकात के दौरान कुछ अन्य विषयों पर चर्चा उपरांत के के वर्मा ने बताया कि इससे पहले वे नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में अपनी सेवाएं देकर अपनी कार्यशैली एवं नेतृत्व क्षमता की अलग पहचान बना चुके हैं l श्री वर्मा ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि नए पुलिस अधीक्षक साहब के पदभार ग्रहण से बलौदाबाजार जिले में प्रभावी पुलिसिंग,कानून व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी कार्यों के साथ साथ औद्योगीकरण के कारण तेजी से बढ़ रहे अपराधों ,साइबर अपराध, अवैध शराब, पर लगाम लगेगी साथ ही जिले में आम जनता और पुलिस के बीच विश्वास का रिश्ता और अधिक मजबूत होगा l